Shiney Ahuja Case: बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। साल 2009 में आहूजा पर अपनी नौकरानी के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, आहूजा ने सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से सिने जगत में एंट्री की थी, जब एक्टर पर रेप का आरोप (Shiney Ahuja Case) लगा तो उन्होंने फिल्म से ब्रेक ले लिया था। वहीं, अब इस मामले में कोर्ट ने एक्टर को बड़ी राहत दी है।
यह भी पढ़ें- गंगा में डुबकी लगाते ही ट्रोल हुई मशहूर अभिनेत्री, नाना पाटेकर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
Shiney Ahuja को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
बता दें कि शाइनी आहूजा को मुंबई हाई कोर्ट से 10 साल के लिए पासपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। आज मुंबई हाई कोर्ट में जस्टिस अमित बोरकर ने आहूजा को राहत दी और इस आदेश के बाद अब आहूजा विदेश यात्रा कर सकते हैं। बताते चलें कि आरोप के बाद गिरफ्तारी हुई और मुकदमा चला और शाइनी को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई।
घरेलू सहायिका ने वापस ले लिया था बयान
हालांकि घरेलू सहायिका ने साल 2011 में अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन इस घटना को शाइनी आहूजा के फिल्म उद्योग से बाहर निकलने के रूप में देखा गया। वहीं, पीड़िता ने अपनी गवाही वापस ले ली थी, लेकिन न्यायाधीश ने पहले के बयानों के साथ-साथ मेडिकल रिपोर्ट पर भी भरोसा किया। आहूजा, जिन्हें जनता ने भारत के सबसे योग्य व्यक्ति के रूप में नामित किया था।
एक्टर को मिली 7 साल की सजा
बता दें कि लगभग एक महीने बाद शाइनी आहूजा को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि अभिनेता अपनी सजा के बाद से आर्थर रोड जेल में बंद थे। उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब कोर्ट ने उन्हें बाहर जाने की इजाजत दे दी है। बताते चलें कि शाइनी आहूजा ने अनीस बज़्मी की फिल्म वेलकम बैक से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की जो 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बेटे की भूमिका निभाई थी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines