Shilpa Shirodkar On Mahesh Babu: बिग बॉस 18 के जरिए शिल्पा शिरोडकर ने लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी की है। वह इस शो की विनर तो नहीं बन सकीं लेकिन इस शो ने उन्हें फिर से पॉपुलैरिटी के हाई लेवल पर पहुंचा दिया है। बिग बॉस के घर में रहते हुए टॉप 7 में आकर शिल्पा को एलिमिनेट होना पड़ा था। हालांकि उनकी बहन और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने शिल्पा के लिए फैंस से वोट की अपील की थी लेकिन फैंस का कहना था कि अगर सुपरस्टार महेश बाबू शिल्पा शिरोडकर के लिए वोट की अपील करते तो एक्ट्रेस को बिग बॉस 18 जीतने में मदद मिल सकती थीं। अब एक इंटरव्यू में शिल्पा ने अपना रिएक्शन दिया है।
क्या बोलीं शिल्पा शिरोडकर?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शिरोडकर से जब पूछा गया कि बिग बॉस 18 में उनके सपोर्ट के लिए महेश बाबू ने कोई ट्वीट नहीं किया, ऐसे में आपको शर्मिंदगी महसूस हुई? इस पर शिल्पा ने कहा, ‘रिश्तों का आकलन सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें एक फैमिली के तौर पर मुझ पर कितना प्राउड है, इसे दिखाने के लिए किसी सोशल मीडिया पोस्ट की जरूरत नहीं है। हम वैसी फैमिली नहीं हैं, जहां एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें।’
शिल्पा शिरोडकर ने आगे कहा, ‘मैं बिग बॉस 18 में अपनी पहचान के लिए गई थी, नम्रता की बहन या महेश की भाभी के रूप में नहीं गई थी। बेशक वह सुपरस्टार हैं और बहुत पॉपुलर हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें मेरे करियर का भी हिस्सा होना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘महेश और नम्रता बहुत ही संकोची लोग हैं और दुनिया उन्हें घमंडी कह देती है। महेश संकोची हैं लेकिन बहुत अच्छे इंसान हैं। वह बहुत ज्यादा अच्छे इंसान हैं। अगर आपको किसी चीज की जरूरत है, तो वह हमेशा आपके साथ मौजूद रहेंगे।
बिग बॉस के टॉप 7 में रहीं शामिल
बता दें कि शिल्पा शिरोडकर जब बिग बॉस 18 में थीं, उस वक्त उनकी बहन नम्रता शिरोडकर और भांजी सितारा ने उनके लिए वोट अपील की थी। शो के दौरान शिल्पा का गेम काफी हद तक करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के इर्द-गिर्द देखा गया था। हालांकि अपने स्ट्रॉन्ग गेम की बदौलत 15वें हफ्ते तक बिग बॉस के घर में बनी रही थीं। टॉप 7 में आकर उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Laughter Chefs में किया सिस्टम हैंग, ‘राव साहब’ की कुकिंग से डरे मन्नारा-अभिषेक
शिल्पा शिरोडकर का वर्कफ्रंट
शिल्पा शिरोडकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 1989 से 2000 तक बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। शिल्पा की फिल्मों पर नजर डालें तो उन्हें हम, खुदा गवाह, आंखें, त्रिनेत्र, बेवफा सनम और गोपी किशन जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा साल 2013 में उन्हें एक मुट्ठी आसमान, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल और सिलसिला प्यार का जैसे टीवी शो में देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines