Bigg Boss: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ आ चुका है और ये सीजन काफी मजेदार लग रहा है। अभी तक सलमान खान (Salman Khan) के इस शो के कई सीजन आए और गए, लेकिन हर बार ये शो कुछ ऐसे कलाकारों को फैंस के दिल जीतने और इंडस्ट्री में कमबैक करने का मौका देता है जिन्हें वक्त के साथ दर्शक भूल गए थे। कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिनका नाम एक समय पर लोगों की जुबान पर हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री से गुमनाम हो गए। बिग बॉस ने इन सभी को सॉलिड कमबैक दिया है।
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर ‘बिग बॉस 18’ की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने हाल ही में नेशनल टीवी पर रिवील किया कि इस शो से उन्हें तीसरी बार इंडस्ट्री में कमबैक का चांस मिला है। शिल्पा शिरोडकर 90s की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। गोविंदा से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी शिल्पा के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्मों के बाद शिल्पा ने टीवी शोज में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और अब रियलिटी शो से वो एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो रही हैं।
Armaan Kohli
अरमान कोहली ‘बिग बॉस 7’ में अपने अग्रेशन और तनीषा मुखर्जी संग अफेयर को लेकर घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें इस शो से पहचानते हैं। लेकिन इससे पहले वो इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो चुके थे। ‘जानी दुश्मन’ फेम अरमान कोहली को कहीं काम नहीं मिल रहा था और इस शो से उन्हें एक बार फिर लोगों की नजरों में आने का मौका मिला था।
Koena Mitra
‘साकी साकी’ कर पूरी दुनिया में मशहूर हुईं कोइना मित्रा अपनी बोल्डनेस दिखाने के बाद मानों इंडस्ट्री से लापता ही हो गई थीं। कई साल तक वो बड़े पर्दे पर नजर ही नहीं आईं। लेकिन बिग बॉस ने एक बार फिर एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने का सुनहरा मौका दिया। ये बात और है कि इस शो में वो 14 दिनों से ज्यादा टिक नहीं पाईं और इसके बाद उन्हें अब तक कहीं और देखा नहीं गया।
Rimi Sen
‘धूम’,’ बागबान’, ‘हंगामा’, ‘क्यों की’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गोलमाल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी रिमी सेन भी एक वक्त के बाद बॉलीवुड में काम पाने के लिए तरस गई थीं। ऐसे में सलमान खान ने न सिर्फ उन्हें अपने शो में आने का मौका दिया बल्कि उन्हें कई बार मोटीवेट भी किया। हालांकि, उनका शो में बेहद सुस्त और ऐसा रवैया देखने को मिला कि अब काम करने की इच्छा ही नहीं। टास्क में उनका कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था वो बस बर्तन धोती और अपना काम काम करती थीं। फिर भी उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। 7 हफ्ते टिकने बाद सीजन 9 से उनकी छुट्टी हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique के जनाजे के बाद पहली बार दिखे Zeeshan Siddique, खतरा देख पुलिस ने दी हाई सिक्योरिटी
Pooja Bhatt
आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट 90s की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनकी पॉपुलैरिटी बेहद जबरदस्त, साथ ही उनकी कॉन्ट्रोवर्सीज आज तक लोग भुला नहीं पाए हैं। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स ने एक्ट्रेस पूजा भट्ट को कमबैक के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म दिया। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अपनी सोच लोगों तक पहुंचाने के बाद वो शो के फिनाले तक पहुंच गई थीं। पूजा को फैंस का फिर वो प्यार मिला कि वो इस रियलिटी शो की चौथी रनर अप बन गई थीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines