Shilpa Shirodkar के असली गेमर होने के 5 कारण, Salman Khan के बाद Farah ने भी जोड़े हाथ

Why Shilpa Shirodkar is Real Gamer in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में शिल्पा शिरोडकर की गेम पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, क्या वही असली गेमर है चलिए आपको बताते हैं 5 कारण।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Why Shilpa Shirodkar is Real Gamer in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18′ जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की रूचि शो में बढ़ती जा रही है। हाल ही में वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान शिल्पा शिरोडकर की गेम को लेकर एक बार फिर शो की होस्ट फराह खान ने सवाल उठाए। करणवीर और विवियन के बीच शिल्पा का गेम अब भी रिवॉल्व हो रही है, चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जो बताते हैं कि शिल्पा शिरोडकर को असली गेमर साबित करते हैं।

विज्ञापन

विवियन-करणवीर के साथ अब भी कन्फ्यूजन

शिल्पा शिरोडकर जब से बिग बॉस के घर के अंदर आई हैं तब से ही वो विवियन और करणवीर के बीच अब भी कंफ्यूजन में चल रही हैं। विवियन और करणवीर दोनों एक दूसरे के खिलाफ हैं लेकिन शिल्पा शिरोडकर अब भी ये डिसाइड नहीं कर पाई हैं कि दोनों में से वो किसके करीब रहना चाहेंगी। बस इसी को लेकर सवाल उठते हैं कि ये शिल्पा की एक गेम ही है जो वो घर के अंदर खेल रही हैं।

विज्ञापन

करणवीर को ही नॉमिनेट करना

शिल्पा शिरोडकर की गेम कुछ इस तरह चल रही है कि वो अपने सबसे करीबी करणवीर को ही नॉमिनेट कर देती हैं। इसके बाद जब शिल्पा से सवाल किया जाता है तो वो कहती हैं कि उन्हें समझ में ही नहीं आया। उन्होंने जो सोचा था वैसा नहीं हुआ इसलिए उन्हें करणवीर को ही नॉमिनेट करना पड़ा।

विज्ञापन

दोस्त-दोस्त बोलकर ही करती हैं वार

शिल्पा शिरोडकर ने अब तक घर के अंदर चुम और करण को ही अपने सबसे करीब बोला है लेकिन ना तो आजतक शिल्पा ने करणवीर को टाइम गॉड बनाने में कोई मदद की है और ना ही कोई उन्होंने कोई ऐसी कोशिश की जिसमें उनकी करणवीर के लिए वफादारी नजर आए।

रजत-अविनाश को नहीं किया नॉमिनेट

शिल्पा शिरोडकर करणवीर और विवियन के पास जाकर रोती हैं कि रजत उनसे ठीक से बात नहीं करते हैं लेकिन फिर जब नॉमिनेशन की बारी आती है तो वो ना तो अविनाश को नॉमिनेट करती हैं और ना ही वो रजत दलाल को नॉमिनेट करती हैं। इससे शिल्पा का गेम साफ-साफ नजर आता है।

विज्ञापन

शिल्पा ने चुम-श्रुतिका की दोस्ती में डाली दरार

हाल ही के एपिसोड में सामने आया कि शिल्पा ही वो सदस्य थीं जिन्होंने चुम को श्रुतिका के लिए कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद चुम श्रुतिका से बात नहीं कर रही थीं। शिल्पा ने हालांकि इस आरोप का खंडन किया लेकिन शिल्पा सभी के साथ बनाकर चल रही हैं, जो उनकी गेम को दिखाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ