Shilpa Shirodkar Evicted: बिग बॉस 18 के घर में शिल्पा शिरोडकर का सफर खत्म हो गया है। फिनाले के इतने करीब आकर शिल्पा टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं। शिल्पा के एविक्शन का ऐलान बिग बॉस ने बेहद अलग अंदाज में किया। फिल्म डायरेक्टर उमंग कुमार घर के अंदर आए और अपने साथ अपनी करीबी दोस्त शिल्पा को बाहर ले गए। शिल्पा के एविक्शन का दुख सबसे ज्यादा करणवीर, चुम और विवियन को लगा। तीनों ही शिल्पा को जाते हुए देख खुद के इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए।
शिल्पा के जाने पर खूब रोए ‘करण-अर्जुन’
शिल्पा के एविक्शन पर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना दोनों ही अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लगे। वहीं अपने करण-अर्जुन को रोते हुए देख खुद शिल्पा भी रोने लगीं। शिल्पा ने बिग बॉस और सभी कंटेस्टेंट्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने खूबसूरत सफर के लिए बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया। वहीं चुम दरांग भी शिल्पा के जाने पर काफी दुखी नजर आईं। वो भी अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर सकीं। कुल मिलाकर बिग बॉस का मिड वीक एविक्शन काफी घरवालों के लिए इमोशनल रहा।
कंटेंस्टेंट्स को मिले घर से लेटर्स
एविक्शन के ऐलान से पहले उमंग कुमार ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घर से आए लेटर्स दिए जो उनके घरवालों ने अपने हाथों से लिखे थे। सभी कंटेस्टेंट्स उन लेटर्स को पढ़ने के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। करणवीर, जो अब तक बेहद कम ही रोते हुए नजर आए हैं वो भी अपनी मां का लिखा हुआ खत पढ़कर काफी रोने लगे। कुल मिलाकर बिग बॉस का ये एपिसोड इमोशन्स से सराबोर रहा, जिसने ऑडियंस को भी रुला दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पूरे सीजन एक पावर को तरसे Karanveer Mehra, इन 5 कंटेस्टेंट्स को भी नहीं मिला मौका
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines