Shilpa Shirodkar Car Accident: डैमेज कार देख दहशत में शिल्पा शिरोडकर, बोलीं- 'कुछ भी हो सकता था…'

Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के बाद की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी।

Shilpa Shirodkar

शिल्पा शिरोडकर की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। (Photo Credit- Instagram)

Shilpa Shirodkar Car Accident: पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग खबर दी है। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस दुर्घटना की जानकारी दी है। ये हादसा बुधवार को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस की गाड़ी को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। अब उनकी कार का हाल कितना खराब है, उसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। एक्सीडेंट के बाद की तस्वीर शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर की कार का हुआ एक्सीडेंट

शिल्पा शिरोडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डैमेज कार की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने उस बस की तस्वीर भी शेयर की है, जिसने उनकी कार का एक्सीडेंट किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस की BMW पीछे से काफी डैमेज नजर आ रही है। गाड़ी का कांच भी टूट चुका है। इस तस्वीर के साथ जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक cityflo बस मेरी कार से टकरा गई और मुंबई में इनके ऑफिस के लोग मुझे बता रहे हैं कि ये उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है। ये ड्राइवर की जिम्मेदारी है।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने हादसे के बाद दर्ज करवाई कंप्लेंट

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘ये लोग कितने निर्दयी हैं? एक ड्राइवर कितना ही कमा रहा होगा! मुंबई पुलिस का शुक्रिया, उन्होंने बिना ज्यादा परेशानी के पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाने में मेरी मदद की, लेकिन कंपनी ने इस हादसे की जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया। शुक्र है कि मेरा स्टाफ ठीक है और उन्हें चोट नहीं आई, लेकिन कुछ भी हो सकता था।’

विज्ञापन

शिल्पा की कार की हालत देख घबराए फैंस

अब शिल्पा शिरोडकर की कार का ये हाल देखकर फैंस भी घबरा गए हैं। सब उनसे यही सवाल कर रहे हैं कि वो अब कैसी हैं? एक्ट्रेस को लेकर अब फैंस फिक्रमंद नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, शिल्पा शिरोडकर ‘बिग बॉस सीजन 18’ से फिर से लाइमलाइट में आई हैं। इस शो के बाद शिल्पा को एक बार फिर से लोगों का प्यार मिल रहा है। अब उनके एक्सीडेंट की खबर से फैंस भी टेंशन में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ