हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shilpa Shinde ने Hina Khan पर कसा तंज, बोलीं- 'हिना फिर से उनसे..

विज्ञापन

मुंबई: सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhla Jaa 10) जल्द दर्शकों के टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है। इसके लिए कंटेस्टेंट्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस शो में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) जिन्हें दर्शक अंगूरी भाभी के नाम से याद करते वो भी अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आएंगी। मगर उससे पहले वो ‘बिग बॉस 11’ विजेता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

अभी पढ़ें – लंदन में इस एक्ट्रेस के साथ डेट पर पहुंचे शुभमन गिल? फोटो देख सभी चौंक गए…

शिल्पा ने ‘बिग बॉस 11’ के दिनों को याद करते हुए एक बार फिर हिना खान (Hina Khan) के साथ अपनी सालों पुरानी दुश्मनी को हवा दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में हिना (Shilpa Shinde takes a dig at hina Khan) पर चुटकी लेते हुए तंज कसा और कहा कि अगर हिना फिर से उनके साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी तो वो फिर हार जाएंगी। चूंकि, शिल्पा बिग बॉस सीजन 11 की विजेता बनकर उभरीं, जबकि हिना ट्रॉफी हार गईं। उसी को जिक्र करते हुए हिना का मजाक उड़ाया। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस शो में हिना ने शिल्पा को बॉडी शेम किया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

इंटरव्यू में शिल्पा से पूछा गया कि क्या हिना को भी ‘झलक दिखला जा 10’ में भाग लेना था। इसपर शिल्पा ने कहा, “तो मैं वो जीतूंगी।” शिल्पा से हिना के साथ किसी भी तरह की दुश्मनी या प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “तो जो चीजें बिग बॉस के घर के अंदर थीं। मुझे कभी नहीं लगा था की.. दुश्मन शब्द अजीब सा शब्द है लेकिन वो घर कभी कभी बना देता है। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि “मैं दुश्मन नहीं बोलना चाहूंगी क्योंकि वास्तव में वो मुझे बहुत अच्छी लगी थी।”

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने कॉमिक-सीपर सीरीज़ ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से प्रसिद्धि पाई।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola