Entertainment Industry Unmarried Actresses: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई अफेयर्स के चर्चे सुनने में आते हैं। हर एक्ट्रेस का नाम कभी न कभी किसी न किसी एक्टर के साथ जुड़ ही जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो वो इंडस्ट्री के बाहर शादी कर लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टीवी और बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने 45 की उम्र पार करने के बाद भी कभी शादी नहीं रचाई। तो चलिए जानते हैं किस-किस के नसीब में दुल्हन बनना नहीं लिखा।
शिल्पा शिंदे
‘बिग बॉस 11’ की विनर जिन्हें पूरा देश भाभी जी कहकर बुलाता है वो 46 साल कि उम्र में भी कुंवारी हैं। ऐसा नहीं है कि शिल्पा शिंदे को कभी प्यार नहीं हुआ। एक्ट्रेस को अपने को-स्टार रोमित राज से मोहब्बत हो गई थी और दोनों ने परिवार की रजामंदी से सगाई भी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन उन्होंने बीच में ही अपनी सगाई तोड़ दी। शिल्पा ने बताया था कि लड़के के घरवाले काफी डिमांड कर रहे थे और उन्हें इस बात का भी एहसास हुआ कि अभी उनकी उम्र शादी की नहीं है। इसके बाद शिल्पा ने बड़ा कदम उठा लिया और अब रोमित राज ने इस मामले पर रियेक्ट किया है और कहा है कि 15 साल से उन्होंने शिल्पा की शक्ल नहीं देखी और जो कुछ हुआ वही अच्छा था।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ ललित मोदी और रोहमन शॉल को डेट किया बल्कि विक्रम भट्ट के साथ भी उनका रिश्ता रहा है। हालांकि, हर बार उनका प्यार अधूरा ही रह गया। सुष्मिता सेन स्क्रीन पर कई बार शादी करते हुए नजर आई हैं लेकिन रियल लाइफ में उन्हें शादी करने का चांस नहीं मिला।
तब्बू
अजय देवगन की बेस्टफ्रेंड यानी एक्ट्रेस तब्बू भी 52 साल की उम्र में सिंगल हैं। एक्ट्रेस कई बार अजय देवगन पर आरोप लगा चुकी हैं कि उनकी शादी न हो पाने का कारण कहीं न कहीं अजय ही हैं। दरअसल, ये दोनों कॉलेज फ्रेंड्स हैं और जब भी कोई लड़का तब्बू में इंटरेस्ट दिखाता था तो वो उसे डरा कर भगा देते थे।
अमीषा पटेल
‘गदर’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र 49 साल हो गई है और अब उन्होंने खुलासा किया है वो अपने लिए एक लड़का ढूंढ रही हैं जिसके साथ वो शादी कर सकें। हालांकि, उनकी तलाश अभी तक पूरी नहीं हुई है। बता दें, अमीषा भी कई मशहूर डायरेक्टर्स और बड़े बिजनेसमैन को डेट कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela से पहले इस एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो हुआ लीक, Bigg Boss में मनाई थी सुहागरात
साक्षी तंवर
साक्षी तंवर एक वक्त पर टीवी की सबसे पॉपुलर और चर्चित एक्ट्रेस हुआ करती थीं। अब उनका दबदबा ओटीटी और फिल्मों में भी देखने को मिलता है। लेकिन साक्षी प्रोफेशनल लाइफ में चाहे जितनी मर्जी आगे बढ़ जाएं, उनकी लव लाइफ आगे ही नहीं बढ़ी। ऐसे में 51 की उम्र में भी वो अनमैरिड हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines