Shilpa Shinde Khatron Ke Khiladi: पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को लेकर आज एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। हर तरफ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चे हो रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि शिल्पा शिंदे जल्द ही खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आ सकती हैं। दरअसल, उनका नाम रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आ रहा है। अब ये सुनकर हर कोई दंग है।
शिल्पा बनेंगी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा?
किसी के लिए भी इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि शिल्पा को इस शो में इमेजिन करना दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल है। एक्ट्रेस का न सिर्फ कलर्स से हाल ही में बड़ा पंगा हुआ बल्की उनकी उम्र भी उनके और शो के बीच एक दीवार बन सकती है। दरअसल, बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर और टीवी की सबसे कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की उम्र 46 साल हो चुकी है और इस उम्र में वो बाकी नौजवानों से कैसे कम्पटीशन करेंगी ये सोचकर ही फैंस का सिर चकरा रहा है।
धुरंधरों से होगा सामना
बता दें, इस शो में न सिर्फ खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने पड़ते हैं बल्कि जिन लोगों से मुकाबला होता है वो भी धुरंदर होते हैं। सभी पहले ही फिटनेस मेन्टेन करके और स्विमिंग, ड्राइविंग और बैलेंसिंग की तैयारी करके आते हैं। ऐसे में शिल्पा शिंदे 46 की उम्र में उन सभी को इन खतरनाक टास्क में टक्कर दें पाएंगी या नहीं इसे लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। खैर अभी तक तो उनका नाम कंफर्म नहीं हुआ है। अभी सिर्फ ऐसी अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस शो का हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन न तो चैनल और न ही एक्ट्रेस ने इस खबर को ऑफिशियली कंफर्म किया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan फायरिंग केस में क्या था 5वें आरोपी का रोल? Anmol Bishnoi से निकला खास कनेक्शन
54 साल के एक्टर शो में दिखा चुके दम
लेकिन अगर ये खबर सच्ची निकली तो शिल्पा को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और अपने आपको प्रूव करना पड़ेगा। वैसे उनसे पहले एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) भी खतरों का सामना कर चुके हैं उन्होंने बीते सीजन में हिस्सा लिया था और तब उनकी उम्र 54 साल थी। ये बात अलग है कि उन्हें शो बीच में छोड़ना पड़ गया था। दरअसल, एक्टर इस उम्र में भी बेहतर स्टंट तो परफॉर्म कर रहे थे लेकिन उन्हें इस दौरान चोट लग गई थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
53 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines