Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब खत्म हो चुका है। इसकी जगह रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ ने ले ली है। इंटरेस्टिंग बात ये है कि शो भले ही स्टंट का हो लेकिन कंटेस्टेंट्स बिग बॉस वाली फीलिंग दर्शकों को बखूबी दे रहे हैं। पिछले हफ्ते में जहां आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच जमकर फाइट देखी गई थी। इसके बाद आसिम को अपने ईगो और बदतमीजी के कारण शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इस हफ्ते भी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिले। शो में खिलाड़ियों के बीच चल रही नोक-झोक से दर्शक भी फुल एंटरटेन हो रहे हैं। इस बीच शो से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। यह कोई और नहीं बल्कि ‘भाभी जी’ फेम शिल्पा शिंदे हैं।
कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही फाइट
बता दें कि इस हफ्ते रोहित शेट्टी ने गेम में थोड़ा बदलाव किया था। कंटेस्टेंट्स को फीयर फंदा की जगह डेंजर जोन का सामना करना पड़ा। इंटरेस्टिंग बात ये थी कि इस बार सभी यानी 11 कंटेस्टेंट्स को एक साथ स्टंट परफॉर्म करना था। कौन पहले जाएगा स्टंट करने के लिए ये फैसला भी कंटेस्टेंट्स को लेना था। ऐसे में पहले जाने को लेकर सभी के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। इस बीच शिल्पा शिंदे ने कहा कि वो सबसे सीनियर हैं इसलिए फैसला वो ही लेंगी। इस वजह से ‘अनुपमा’ फेम केदार आशीष मेहरोत्रा की उनसे बहस भी हो गई।
शिल्पा और आशीष में हुई बहस
दरअसल, पहले स्टंट में केदार आशीष मेहरोत्रा को लास्ट नंबर मिला था। ऐसे में दूसरे स्टंट में उन्होंने शुरू का नंबर मांगा लेकिन शिल्पा ने उनकी नहीं सुनी और उन्हें दोबारा सबसे लास्ट नंबर दे दिया। इस वजह से उनमें बहस शुरू हो गई। वहीं नंबर को लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ने लगे। दरअसल, टास्क ऐसा था कि जो कंटेस्टेंट पहले जाता उसे पूरा फायदा मिलता जबकि लास्ट जाने वाले के लिए कोई फायदा नहीं था।
ये तीन पहुंचे थे डेंजर जोन में
हालांकि अच्छा स्टंट परफॉर्म करते हुए केदार आशीष डेंजर जोन में जाने से बच गए। वहीं डेंजर जोन में शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती और अदिति शर्मा पहुंची। तीनों ने इलेक्ट्रिक स्टंट परफॉर्म किया जिसमें अदिति और सुमोना सेफ हो गईं जबकि शिल्पा शिंदे को इविक्ट होना पड़ा। उधर, सोशल मीडिया पर लोग शिल्पा के एलिमिनेशन को ठीक बता रहे हैं। उनका कहना है कि शो के दौरान शिल्पा ज्यादा ही सीनियॉरिटी दिखा रही थीं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines