मुंबई: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundrra) पहले से ही एक सेलेब्रिटी हैं, अब उनके बेटे वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundrra new venture) भी 10 साल की उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने की राह पर निकल पड़े हैं।
स्टार किड (Shilpa Shetty son starts unique business venture) ने अपना एक बिजनेस ‘यूनीक बिजनेस वेंचर’ शुरू किया है, जिसके बारे में शिल्पा ने अपने फैंस को जानकारी दी है। रविवार को, एक्ट्रेस ने अपने बेटे के स्टार्टअप की घोषणा करने के लिए एक वीडियो साझा किया और वियान द्वारा उनके लिए बनाए गए स्नीकर्स (जूते) की एक जोड़ी को प्रस्तुत किया। VRKICKS टाइटल से, Viaan अपने वेंचर की शुरुआत की, जिनके के जूतों की कीमत 4999 रुपये से शुरू होती है।
अभी पढ़ें – ‘क्रिकेट नहीं देखती’ बयान के बाद स्टेडियम में दिखीं Urvashi Rautela, नेटिजेंस कर रहे बुरी तरह ट्रोल
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “मेरे बेटे वियान-राज का पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर, @vrkickss ‘कस्टमाइज्ड स्नीकर्स’। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। इस वेंचर के आइडिया और कॉन्सेप्ट से लेकर डिजाइन तक, और यहां तक कि वीडियो तक उसने खुद बनाया है। आंत्रप्रेन्योर और डायरेक्टर। हैरान करने वाली बात ये है कि इस छोटी सी उम्र में उसने इस कमाई का एक हिस्सा चैरिटी में देने की भी बात कही है। वो अभी सिर्फ 10 साल का है! ऑल द बेस्ट, मेरे बेटे।”
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant ‘झलक दिखला’ में जाने की कर रहीं तैयारी? बॉयफ्रेंड को सिखाया विजय देवरकोंडा का डांस मूव
वीडियो में अंत में प्राउड मम्मी शिल्पा शेट्टी ने अपना उत्साह साझा किया और कहा, “मुझे तुम पर बहुत गर्व है। यह एक ऐसा अद्भुत उपक्रम है।” खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, फराह ने लिखा, “आत्मविश्वास (थम्स अप इमोजी)।” वियान की मासी और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी भांजे के नए वेंचर के लिए गर्व महसूस किया और उन्हें शुभकामनाएं भेजी।
शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में व्यवसायी राज कुंद्रा से शादी की। उन्होंने 2012 में अपने पहले बच्चे, वियान का स्वागत किया। बाद में, उन्हें सरोगेसी के माध्यम से एक लड़की, समीशा का आशीर्वाद मिला। जहां शिल्पा को अक्सर अपने बच्चों के साथ पैपराज़ी के लिए खुशी से पोज़ देते देखा जाता है, वहीं राज कथित पोर्नोग्राफी मामले में शामिल होने के बाद से ही चेहरे पर मास्क लगाकर बाहर निकलते नजर आते हैं। उन्हें पिछले साल पोर्न से संबंधित एक मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शिल्पा अगली बार रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगी, जो अगले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह आधिकारिक तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ रोहित शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का भी ओटीटी डेब्यू होगा। शिल्पा आखिरी बार ‘निकम्मा’ में नजर आई थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines