Shilpa Shetty Surprises Raj Kundrra on Birthday: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर उन्हें एक शानदार सरप्राइज दिया है। शिल्पा ने पति का 15 साल से अधूरे रहे सपने को पूरा किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सा सपना है जिसे राज कुंद्रा पिछले 15 से पूरा नहीं कर पा रहे थे, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी का वीडियो
हाल ही में 9 सितंबर को राज कुंद्रा ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इसे खास बनाया। शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक ई-ऑटो में बैठी हुई नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद राज कुंद्रा ने ही शूट किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि- धन्यवाद मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए। राज कुंद्रा एक अच्छे पति की तरह अपनी पत्नी को थैक्यू करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक ऑटो में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल राज कुंद्रा पिछले 15 सालों से ऑटो में बैठ नहीं पाए थे। वो पिछले काफी समय से चाह रहे थे कि वो रात में अपन पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ ऐसे ही ठंडी हवाओं में ऑटो की एक सवारी करें और शिल्पा ने राज की इसी ख्वाहिश को पूरा कर दिया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही काफी वायरल हो गया और फैंस अब दोनों के बीच की कैमिस्ट्री पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
राज-शिल्पा ने धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल की ही तरह इस साल भी अपने घर गणपति लेकर आईं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने पति और परिवार के साथ काफी खुश नजर आईं। पति राज कुंद्रा, अपने दोनों बच्चों, मां, बहन शमिता शेट्टी के साथ शिल्पा ने खूब डांस किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शिल्पा के गणपति के दर्शन करने आए।
बिग बॉस 18 में दिखेंगे राज कुंद्रा
आपको बता दें इंटरनेट पर राज कुंद्रा के सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में भी हिस्सा लेने की खबरें आ रही हैं। राज कुंद्रा की जिंदगी विवादों से भरी रही है। पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को जेल भी जाना पड़ा था, ऐसे में वो अपने साइड की स्टोरी बताने के लिए शो का हिस्सा बन सकते हैं। इससे पहले राज की साली शमिता शेट्टी भी सलमान के शो का दो बार हिस्सा रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Devara Trailer Review: Saif या Junior NTR, कौन करेगा देवरा का अंत? सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
30 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines