Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में यूं तो कई बड़ी मुश्किलें आई हैं। पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का जेल जाना हो या फिर ED की रेड हो, शिल्पा शेट्टी ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपने दुखों और तकलीफों का जिक्र नहीं किया। वहीं, अब शिल्पा शेट्टी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर सरेआम अपनी गलती कबूल करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं, शिल्पा शेट्टी क्या कह रही हैं?
गलतियों को लेकर क्या बोलीं शिल्पा शेट्टी?
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से एक खास मैसेज शेयर किया है। शिल्पा ने एक पन्ने की तस्वीर शेयर की है। इसमें बहानों को लेकर काफी कुछ लिखा हुआ है। इसपर लिखा है, ‘बहाने, ‘बुरे बहाने देने से अच्छा है कोई बहाने न दें।’ हम सभी गलतियां करते हैं। प्रॉब्लम गलतियां करने की नहीं है, बल्कि समस्या ये है कि गलती करते समय हम कभी-कभी हम खुद को डिफेंड करने के लिए किस हद तक चले जाते हैं। गलती ने हमें कितने ही गहरे गड्ढे में डाल दिया हो, जितना ज्यादा हम खुद को समझाने की कोशिश करते हैं, ये उतना ही गहरा होता जाता है।’
Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी ने सरेआम कबूली गलती
इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘अगर हम बस ये कहें, ‘मैं गलत थी’ और मूव ऑन कर लें, तो हम अपना इतना टाइम और एनर्जी बर्बाद नहीं करेंगे और हमारे आस-पास के लोग हमारी ज्यादा इज्जत करेंगे। मैं किसी भी गलती को शांति से मानने की कोशिश करूंगी। आज ही मानो और फिर आगे बढ़ो।’ शिल्पा शेट्टी ने तो सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर कर दिए हैं, लेकिन फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर शिल्पा किस बात की तरफ इशारा कर रही हैं? उनसे कौन-सी गलती हो गई है?
Why did shilpa do that ??
byu/lokifromelbaph inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Video: शादी के 5 साल बाद पति से लिया था तलाक, 39 की उम्र में सिंगल हैं मशहूर एक्ट्रेस
क्या है शिल्पा शेट्टी का गुनाह?
आपको बता दें, हाल ही में शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पोज दे रही थीं। जैसे ही विवेक ओबेरॉय आए शिल्पा शेट्टी वहां से हटकर सिद्धार्थ की दूसरी तरफ जाकर खड़ी हो गईं। अब उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे शिल्पा ने जानकर विवेक को इग्नोर किया हो। इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
31 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines