Shilpa Shetty Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भले ही एक्ट्रेस चुनिंदा फिल्मों में दिखें लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा ने बताया कि उन्हें गूगल मैप ने धोखा दे दिया। दरअसल, एक्ट्रेस को मुंबई में एक इवेंट में जाना था, जिसके लिए उन्होंने गूगल मैप का यूज किया लेकिन मैप ने उन्हें गलत डायरेक्शन में भेज दिया। वीडियो में एक्ट्रेस अपने साथ हुई इस आपबीती को सुना रही हैं। साथ ही लेट होने पर पैपाराजी से हाथ जोड़कर माफी भी मांग रही हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया बैड एक्सपीरियंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची। यहां उन्होंने पैपराजी से देरी होने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही गूगल मैप को लेकर अपना बैड एक्सपीरियंस शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं इवेंट के लिए आ रही थी। गूगल मैप ने राइट की ओर जाने का डायरेक्शन दिया। जब मैं राइट साइड गई तो उधर बहुत बड़ा होल यानी गड्ढा था।’
यह भी पढ़ें: Mika से स्वयंवर, कई के साथ इश्क, 35 की उम्र में मां बनने को तरसी एक्ट्रेस; अब एग्स कराए फ्रीज
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि गूगल के गलत डायरेक्शन देने की वजह से उन्हें देरी हो गई और वो मुंबई की ट्रॉफिक में फंस गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने पैपाराजी से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, ‘सॉरी मैं लेट हो गई।’ एक्ट्रेस की इस वीडियो में अब सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ओवरएक्टिंग की दुकान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगा है। कितना भी मेकअप कर लो वो नहीं छिपेगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा हुआ आपके साथ।’
गौरतलब है कि आम जनता ही नहीं कई सेलिब्रिटीज भी गूगल मैप का यूज करते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है, जब गूगल मैप शॉर्टकट लेने के लिए गलत डायरेक्शन सजेस्ट कर देता है। कुछ ऐसा ही हादसा अब शिल्पा शेट्टी के साथ हो गया है। हालांकि लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
पहले भी आ चुकीं ट्रोलर्स के निशाने पर
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी मां और सिस्टर शमिता शेट्टी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से जाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा जानवर पर बैठकर यात्रा की थी, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
3 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines