Shilpa Shetty Om Shanti Om Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं, जितनी करियर के शुरुआती दिनों में लगा करती थीं। बल्कि शिल्पा शेट्टी तो बढ़ती हुई उम्र के साथ और भी ज्यादा हसीन होती जा रही हैं। एक्ट्रेस ने सिर्फ यूपी और बिहार नहीं लूटा, बल्कि पूरी दुनिया में अपने करोड़ों फैंस का दिल भी चोरी किया है। शिल्पा शेट्टी के फैंस को याद होगा कि वो शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में 10 सेकंड के कैमियो में नजर आई थीं। अब उससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा एक्ट्रेस ने फराह खान के व्लॉग में बताया है।
शिल्पा को मिला था 10-15 सेकंड का रोल
फराह खान के यूट्यूब चैनल पर सेलेब्स कई पुराने सीक्रेट्स रिवील करते हैं। साथ ही कई मजेदार किस्से भी सुना देते हैं। ऐसा ही कुछ शिल्पा शेट्टी ने भी किया। फराह खान और शिल्पा शेट्टी आराम से बैठकर वो दिन याद कर रहे थे, जब दोनों ने साथ काम किया था। इसी बीच फराह ने ‘ओम शांति ओम’ का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि शिल्पा ‘ओम शांति ओम’ में मुश्किल से 10 से 15 सेकंड के लिए आई थीं, लेकिन आज भी सबको उनका कैमियो याद है।
10 सेकंड के रोल के लिए रुक गई थी शूटिंग
इसका असली कारण था वो साड़ी जो शिल्पा शेट्टी ने पहनी थी। दरअसल, जिस तरह से शिल्पा शेट्टी ने वो साड़ी पहनी थी, लोगों को वो स्टाइल बेहद पसंद आया था। साथ ही उनके स्लिम फिगर की भी खूब चर्चा हुई थी। अब शिल्पा ने इसके बारे में सुनते ही इस साड़ी के पीछे जो किस्सा हुआ था, वो रिवील किया है। शिल्पा ने कहा, ‘हम शूट कर रहे थे और फराह खान को लेंथ सही नहीं लगी। इसके लिए फराह खान ने शूट कैंसिल कर दिया था। शाहरुख खान भी थे तो उन्होंने कहा कि कल शूट करते हैं। मैं अगले दिन आई, उसे सही किया।’
यह भी पढ़ें: ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते…’, राशन पर मचा बवाल, Bigg Boss 19 में फूट-फूटकर रोईं Kunicka
शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं फराह खान
फराह खान ने इस दौरान खुद को परफेक्शनिस्ट बताया और मजाक-मजाक में कहा कि उन दिनों हम सब फालतू होते थे। हमारे पास टाइम था अगले दिन आने का। इसके बाद शिल्पा ने रिविल किया कि उस वक्त फराह खान ट्रिप्लेट के साथ प्रेग्नेंट थीं। वहीं, फराह ने बताया कि वो और बाकी सब लोग बस शिल्पा की कमर देखते रहते थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines