Karwa Chauth 2025: त्योहारों का सीजन हो और बॉलीवुड में जश्न ना हो… भला ऐसा कैसे हो सकता है? बी-टाउन में करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है. बॉलीवुड हसीनाएं बेहद धूमधाम से करवा चौथ के त्योहार को मनाती है. हर साल टाउन में एक्ट्रेसेस इस त्योहार को मनाने के लिए स्पॉट होती हैं. इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ और सोशल मीडिया पर बी-टाउन दीवाओं के लुक्स छा गए हैं. करवा चौथ पर एक्ट्रेसेस ने अपना-अपना लुक भी फ्लॉन्ट किया है.
हसीनाओं के करवा चौथ लुक
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी करवा चौथ की थाल घुमाती नजर आ रही हैं. उनके साथ बाकी कई और भी महिलाएं बैठी हैं. साथ ही सभी हैप्पी करवा चौथ भी विश कर रही हैं. शिल्पा ने लाल रंग का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
मीरा कपूर
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर को भी पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया. मीरा का करवा चौथ लुक बेहद कमाल का है और उन्होंने भी लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. मीरा के लुक पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. यूजर्स कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं.
रवीना टंडन
बॉलीवुड हसीनाओं के करवा चौथ लुक की बात हो और रवीना का नाम लिस्ट में ना हो, भला ये कैसे हो सकता है. रवीना टंडन ने करवा चौथ के खास मौके पर येलो कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोशल मीडिया पर रवीना के करवा चौथ लुक का वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
गीता बसरा
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी करवा चौथ के खास मौके पर बेहद स्पेशल लुक में नजर आईं. इस दौरान गीता ने डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी. गीता, अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने के लिए पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर गीता का वीडियो वायरल हो रहा है.
सुरभि ज्योति
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक सुरभि ज्योति ने भी शानदार तरह से करवा चौथ का त्योहार मनाया है. सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. सुरभि इस पोस्ट में अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट कर रही है. फैंस सुरभि के लुक्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Varinder Singh Ghuman का हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines