Shilpa Shetty, Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की चर्चा होती है. इस बीच अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने फिर से बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब ऐसा क्या हुआ कि शिल्पा और राज फिर से कोर्ट पहुंचे हैं? तो आइए जानते हैं…
60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला
दरअसल, शिल्पा और राज ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले को खारिज करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. शिल्पा और राज के खिलाफ ये शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है. दीपक लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं.
शिल्पा और राज ने किया अनुरोध
शिल्पा और राज पर Best Deal TV से लगभग 60 करोड़ रुपये निजी इस्तेमाल के लिए निकालने का आरोप है. अब इसी मामले में कपल के वकील प्रशांत पाटिल ने रिट याचिका दायर की है. शिल्पा और राज ने इस मामले में कोर्ट से अपील की है कि एफआईआर को रद्द किया जाए और इसके अलावा पुलिस को मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करने, साथ ही उनकी याचिकाओं पर सुनवाई होने तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के आदेश को रद्दे करने का अनुरोध भी किया है.
20 नवंबर तक स्थगित हुई सुनवाई
बता दें कि इस मामले में सोमवार को चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई है. कोर्ट ने अब 20 नवंबर तक के लिए अगली सुनवाई को स्थगित कर दिया है. साथ ही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया गया है. बता दें कि इस मामले में एक्ट्रेस से भी आर्थिक अपराध शाखा ने चार घंटे तक पूछताछ भी की थी. हालांकि, ये पूछताछ एक्ट्रेस के घर पर ही की गई थी.
यह भी पढ़ें- ‘एक साल से एक भी रात चैन की नींद…’, गहरे दर्द से गुजर रहीं Celina Jaitly, यूएई की जेल में है भाई
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines