Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. बीते कुछ दिनों से कपल 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसा हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं. आज यानी 17 दिसंबर को आयकर विभाग की तरफ से शिल्पा शेट्टी के कर्नाटक स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया, जिसके बाद अब शिल्पा और राज ने इस पर अपना ऑफिशियल बयान जारी किया है.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने बयान में अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है. इन आरोपों पर राज ने कहा कि उनके खिलाफ किए जा रहे दावे बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि ये मामला पहले से ही माननीय उच्च न्यायालय के पास है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि हम इन अफवाहों का खंडन करते हैं.
जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं- राज
राज ने आगे कहा कि बिना किसी कानूनी आधार के इस मसले को आपराधिक रंग दिया जा रहा है. हमने पहले ही हाई कोर्ट में ‘क्वैशिंग पिटीशन’ (मामला रद्द करने की याचिका) दायर कर दी है. इसके अलावा इस बयान में कहा गया है कि वो जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.
संयम बरतने की अपील
इसके अलावा उन्होंने मीडिया से भी संयम बरतने की अपील की है और कहा है कि हमें भारतीय न्याय व्यवस्था और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर पूरा भरोसा है. हमे यकीन है कि आखिर में जीच न्याय की ही होगी और मामले अभी कोर्ट में है. इसलिए हम रिक्वेस्ट करते हैं कि कोई भी गलत जानकारी ना फैलाएं.
मामला कोर्ट में है
साथ ही उन्होंने कहा कि वो निर्दोष हैं और सच जल्द ही सामने आएगा. गौरतलब है कि शिल्पा और राज 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है. अब ये मामला कोर्ट में है और जांच चल रही है. देखने वाली बात होगी कि इस मामले में अब आगे क्या मोड़ आता है? और शिल्पा और राज का नाम कब इससे बाहर आता है?
यह भी पढ़ें- Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई फिल्म, कितना करना होगा इंतजार?
संबंधित खबरें
मुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
4 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
7 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
10 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
10 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
12 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines