Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई फिल्म, कितना करना होगा इंतजार?

Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का हर कोई बेहद बेसब्री से इंतजार करता है. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

Ek Deewane ki Deewaniyat

Ek Deewane ki Deewaniyat. image credit- Social Media

Ek Deewane ki Deewaniyat OTT Release: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो थिएटर में फिल्म नहीं देखते हैं और घर बैठे फिल्में देखना पसंद करते हैं. इसलिए वो ओटीटी पर फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते हैं. इन दिनों एक फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार हो रहा है. जी हां, हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. फिल्म के 16 दिसंबर को ओटीटी रिलीज की चर्चा थी, लेकिन ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई और इसके लिए अभी इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’

दरअसल, हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ को लेकर चर्चा थी कि फिल्म को 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी या अनाउंसमेंट नहीं की थी, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म को 16 दिसंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा, पर ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी?

इस बीच अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी? तो आपको बता देते हैं कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. ऐसे में ये कहना बेहद मुश्किल है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज में और कितना समय लगेगा?

21 अक्टूबर को थिएटर में आई थी फिल्म

गौरतलब है कि कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उसके 2 महीने के अंदर उस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है. फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ को 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया था. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ