Shilpa Shetty Praises Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म UT69 अब रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। लेकिन शिल्पा शेट्टी का इस फिल्म को लेकर क्या कहना है अब ये भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपने पति की तारीफों में पुल बांध दिए हैं। उन्होंने राज कुंद्रा के लिए कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलाइये जानते हैं एक्ट्रेस ने इस लम्बे चौड़े नोट में क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen की जिंदगी में फिर प्यार ने दी दस्तक! एक्स लवर संग वायरल वीडियो ने खोला भेद
शिल्पा ने पति के लिए किया खास पोस्ट
एक्ट्रेस ने फिल्म से एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जो देखने में काफी इमोशनल है। इसे पोस्ट करते हुए शिल्पा ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी कुकी, मैं जानती हूं कि मैं बहुत सी बातें कहती हूं… लेकिन, ये एक ऐसी चीज है जिसे मैं चाहती हूं कि आप याद रखें! आप विशेष और बहादुर हैं और मुझे आप पर बहुत गर्व है। बहुत से लोग कठिनाइयों से गुजरते हैं… कुछ निंदक बन जाते हैं, कुछ कड़वे और कुछ तो बदल भी जाते हैं। जो बात प्रशंसनीय है वो ये है कि आपने कैसे सब कुछ सहजता से लिया और जीवन की यात्रा को सकारात्मकता के साथ अपनाया।’
फिल्म की खूब की तारीफ
शिल्पा ने इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘#UT69 मानवीय भावना का जश्न मनाता है और दिखाती है कि कैसे कोई प्रतिकूल परिस्थितियों को ताकत में बदल सकता है। आप इसका जीता जागता उदाहरण हैं। हम सभी की अपनी-अपनी यात्राएं हैं- और आपने अपनी जर्नी विश्वास और धैर्य के साथ सहन की हैं। आखिरी लेकिन सबसे जरूरी बात, UT69 एक नाजुक विषय से निपटने के बावजूद मनोरंजक है और इस अविश्वसनीय कहानी को एक सिनेमाई लेंस के साथ संभालने के लिए शाहनवाज़ अली को बधाई, जो गहरे हास्य और दिल दहला देने वाली भावनाओं को संतुलित करती है। ये कोई आसान काम नहीं है, लेकिन आपने इसे कर दिखाया।
टूट गया शिल्पा का भ्रम
अपने पोस्ट के अंत में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पूरी टीम को बधाई। ये आपके जीवन का एक टुकड़ा है, राज कुंद्रा और आपने इसमें अपना जीवन लगा दिया है। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक एक्टर के रूप में, आप नेचुरल हैं! अविश्वसनीय, ये आपकी पहली फिल्म है (मैंने सोचा था कि मैं घर पर इकलौती एक्टर थी, लेकिन अब मैंने इसे ठीक कर लिया है)। कृपया इस खूबसूरत फिल्म को आज सिनेमाघरों में देखें… ये दिल को छू लेने वाली है!’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines