Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अभिनेत्री अक्सर अपने फोटोज और वीडियो को पोस्ट भी करती रहती है। इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म ‘सुखी’ को लेकर भी चर्चा में है।
अभिनेत्री जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रही है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली नेगेटिविटी पर विचार व्यक्त किए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस पर शिल्पा शेट्टी ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- वो बॉलीवुड का जिंदा बंदा… शाहरुख खान के नाम JAWAN के राइटर का इमोशनल लेटर, लिखी दिल छूने वाली बातें
सोशल मीडिया पर लोग काफी मतलबी हो जाते हैं- शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर फैली नेगेटिविटी पर बात करते हुए कहा कि इस सब को वो कभी सीरियस नहीं लेती हैं। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर लोग काफी मतलबी हो जाते हैं और हमने भी उन्हें अपनी लाइफ में शामिल कर लिया है।
कभी-कभी सीमा लांघ जाते हैं- शिल्पा
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे उनसे प्यार है और ये मेरा तरीका है कि थोड़ा प्यार और उन्हें शामिल करने का। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वो कभी-कभी सीमा लांघ जाते हैं और फिर मैं इन लोगों को नजरअंदाज करती हूं। हालांकि जो लोग प्यार देते हैं मैं उन्हें वापस खूब सारा प्यार देना चाहती हूं।
‘सुखी’ को लेकर खूब चर्चा में है शिल्पा
बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म ‘सुखी’ को लेकर खूब चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस गणपति विसर्जन को लेकर भी सुर्खियों में आई थी। सोशल मीडिया पर शिल्पा के कई वीडियो वायरल हो रहे थे। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी बेहद सुंदर लग रहा था।
‘सुखी’ की स्टारकास्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा भी खास अंदाज में एक्ट्रेस की फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। शिल्पा की इस फिल्म में उनके अलावा कुशा कपिला, चैतन्य चौधरी, अमित साध, दिलनाज ईरानी और नितांशी गोयल भी अहम रोल में हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines