Shilpa Shetty, Navratri 2023: आम से लेकर खास तक सभी नवरात्रि का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होते हैं। हर साल बी-टाउन के सितारे बेहद धूमधाम से दुर्गा पूजा करते हैं।
इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें तो उन्होंने भी हर साल की तरह इस साल भी बेहद खास अंदाज में नवरात्रि का त्योहार मनाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कन्या पूजन का वीडियो शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा कन्याओं को खाना खिला रही हैं। साथ ही शिल्पा के पति राज अपनी बेटी समीशा के पैर धोकर आरती उतार रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सभी कन्याओं को खाना खिला रही है। साथ ही पूजा के बाद उन्होंने कन्याओं को बांटा भी। साथ ही शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा और बेटे की भी आरती उतारी। एक्ट्रेस अपनी बेटी से आशीर्वाद भी लेती नजर आई।
राज कुंद्रा ने बेटी से लिया आशीर्वाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले शिल्पा और राज दोनों अपनी बेटी के पैर धोते हैं। इसके बाद राज अपनी बेटी के पैरो में टीका लगाते हैं। साथ ही शिल्पा अपनी बेटी को माता की चुनरी पहनाती है। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी की आरती उतारती है। इसके बाद शिल्पा अपने बेटे की भी आरती उतारती है। वहीं, फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी वर्कफ्रंट
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद सुदंर। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेहद नेक। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई है। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस मचअवेटेड फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी नजर आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।