हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shilpa Shetty ने तोड़ दिया मंदिर का अहम रूल? एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद नोटिस जारी

Shilpa Shetty Controversy: शिल्पा शेट्टी से मंदिर में ऐसी भूल हो गई कि अब एक बड़ी कंट्रोवर्सी बन गई है। शिल्पा से नियम टूटा और अब इस मामले में एक नोटिस आ गया है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Controversy

Shilpa Shetty Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने काम से कम और कंट्रोवर्सी से ज्यादा जानी जा रही हैं। कभी उनके खिलाफ ED का एक्शन लिया जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के पति को जेल की हवा खानी पड़ती है। हाल ही में तो शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट की पार्किंग से एक 80 लाख की BMW कर भी चोरी हो गई थी। वहीं, अब शिल्पा शेट्टी को लेकर एक और बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है। अब पूरा किस्सा एक मंदिर से जुड़ा हुआ है।

शिल्पा से टूटा मंदिर का कौन-सा खास नियम?

आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी हाल ही में ओडिशा के भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। एक्ट्रेस फैंस के साथ भी फोटो खिंचवाती हुई नजर आई थीं। अब इस मंदिर को लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस मंदिर का एक ऐसा नियम तोड़ दिया है जिसके बाद एक नोटिस तक जारी कर दिया गया है।

शिल्पा की तस्वीरें से मचा बवाल

दरअसल, लिंगराज मंदिर का एक रूल है कि यहां तस्वीरें लेना मना है। शिल्पा शेट्टी को शायद इस नियम के बारे में पता नहीं था और उन्होंने वहां जमकर तस्वीरें खिंचवाई हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद मंदिर के एक सेवादार और एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। बता दें, शिल्पा शेट्टी सोमवार को एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर गई थीं और इसी दौरान उन्होंने शाम को मंदिर में दर्शन भी किए। दर्शन करने के अलावा उन्होंने फोटो और वीडियो भी ले लिए और अब उन्हें लेकर बवाल चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स हुए ‘नॉमिनेटेड’, नाम भी रिवील

कारण बताओ नोटिस भी हुआ जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने पर रोक लगी हुई है। अब नोटिस जारी होने के बाद सात दिनों के अंदर सेवादार और अधिकारी को सफाई देनी होगी क्योंकि इन दोनों को शिल्पा शेट्टी के साथ तस्वीरों में देखा गया है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भी जब इस मंदिर में आते हैं तो उन्हें भी कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं मिलती। सभी बड़ी हस्तियों को परिसर में फोन न ले जाने को कहा जाता है। ऐसे में अब इस मामले पर एक्शन लिया गया है और सख्त कार्रवाई की बात की गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola