Shilpa Shetty And Raj Kundra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति का एक बार फिर अतरंगी रूप देखने को मिला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, वीडियो में राज कुंद्रा एयरपोर्ट पर लुंगी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अवतार देखने के बाद फैंस भी काफी कन्फ्यूज हैं और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कई लोग एक्ट्रेस के पति को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद Rakul Preet Singh की पहली रसोई, ससुराल वालों के लिए बनाई खास डिश
मास्क लगाने पर ट्रोल हो चुके कुंद्रा
जाहिर है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। एक समय था जब पब्लिक प्लेस में वह हमेशा मास्क लगाए दिखाई देते थे। इसके लिए राज को कई बार ट्रोलिंग का शिकार तक होना पड़ा। हालांकि पिछले साल ही उन्होंने अपने मास्क को हमेशा के लिए टाटा-बॉय कर दिया है। वहीं अब एयरपोर्ट पर उनका अतरंगी लुक देखने के बाद एक बार फिर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद और पाउडर नीले रंग का कुर्ता पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा के लुक की बात करें तो उन्होंने काली टी-शर्ट के साथ लाल रंग की प्रिंटेड लुंगी पहनी हुई है। उनकी लुंगी के बॉर्डर पर लिखा हुआ है, ‘ये टॉवल नहीं है।’
यूजर्स कर रहे ट्रोल
वीडियो में लुंगी पहने हुए राज कुंद्रा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘कभी मास्क तो कभी लुंगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह लुंगी स्टाइल नहीं बल्कि धोती स्टाइल है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये कभी भी कुछ भी पहन लेता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह के बड़े भाई जोकर लगते हो।’ इस तरह से यूजर्स शिल्पा शेट्टी के पति को ट्रोल कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग में शामिल होने गोवा पहुंचे थे। दोनों ने कपल की वेडिंग संगीत में शानदार परफॉर्मेंस दी थी और जमकर धमाल मचाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी हाल ही में रोहित शेट्टी की कॉप वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखी थीं। इस सीरीज में उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। फैंस भी एक्ट्रेस के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines