ED की रेड के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन, पोर्नोग्राफी केस पर क्या बोले शिल्पा के पति?

Raj Kundra First Reaction After ED Raid: ईडी की छापेमारी के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इस मामले में पत्नी का नाम नहीं जाने की रिक्वेस्ट की है।

Shilpa Shetty And Raj Kundra

Shilpa Shetty And Raj Kundra.

Raj Kundra First Reaction After ED Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंस गए हैं। बीते दिन शुक्रवार को ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है और पूरा मामला पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी ने यह छापेमारी राज कुंद्रा के घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर की है। अब ईडी की इस कार्रवाई के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें राज ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में नहीं घसीटने की बात कही है। साथ ही कहा है कि कोई भी सनसनीखेज बात सच्चाई को नहीं छुपा सकती है। आखिरी में न्याय की जीत होना तय है।

विज्ञापन

राज कुंद्रा ने दिया पहला रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में में उन्होंने लिखा, ‘जिन्हें भी चिंता हो रही है, जबकि मीडिया में नाटक करने का टैलेंट है। चलिए सच दिखा ही देते हैं। मैं पिछले 4 साल से चल रही इस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग के दावों का सवाल है तो मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि कितनी भी सनसनीखेज बातें हों सच्चाई को छुपा नहीं सकती हैं। आखिर में न्याय की जीत होना तय है।’

विज्ञापन

राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मीडिया के लिए एक नोट: मेरी वाइफ का नाम बार बार असंबंधित मामलों में घसीटना अस्वीकार्य है। प्लीज बाउंड्री का सम्मान करें। #ED’ राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी के एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने भी उन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें ईडी की जांच में शिल्पा शेट्टी का नाम जोड़ा जा रहा था।

विज्ञापन

वकील ने भी दिया था रिएक्शन

प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा था, ‘मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। यह खबरें सच नहीं हैं। मेरे निर्देशानुसार उन पर ईडी का कोई छापा नहीं है क्योंकि शिल्पा शेट्टी का किसी भी तरह के अपराध से लेना देना नहीं है। हालांकि विचाराधीन मामला राज कुंद्रा के संबंध में चल रही जांच है और वह सच को सामने लाने के लिए जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।’ इसके अलावा एडवोकेट ने शिल्पा शेट्टी के वीडियो, तस्वीरों और उनके नाम का इस्तेमाल नहीं करने का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध किया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह राज कुंद्रा के खिलाफ दूसरा मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में राज और शिल्पा की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की थी। हालांकि इस कुर्की मामले में शिल्पा और राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ