हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

शिल्पा शेट्टी के चेहरे में घुसीं ढेरों सुइयां, क्या है वायरल तस्वीर का सच?

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर कई नीडल्स लगी हुई हैं। अब उनके चेहरे को क्या हुआ है? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty File Photo

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर आज अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को डरा दिया है। वैसे तो शिल्पा अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज ही पोस्ट करती हैं, लेकिन इस बार उन्हें देख फैंस वाकई में डर गए हैं। इस डर की एक बड़ी वजह है, जो आपको एक्ट्रेस की तस्वीर देखने के बाद ही समझ आएगी। उनके चेहरे पर कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसे देख कुछ लोग घबरा भी सकते हैं। अब वो क्या है? चलिए जानते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट की अपनी भयानक फोटो

दरअसल, कुछ देर पहले शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है। ये फोटो उनकी बाकी तस्वीरों से काफी अलग है क्योंकि इसमें वो न तो अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट कर रही हैं और न ही वो कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं। इस बार तो उन्होंने एक भयानक फोटो दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर ढेर सारी सुइयां घुसीं हुई नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के सिर से गर्दन तक पर दिखीं सुइयां

शिल्पा शेट्टी के सिर पर, माथे पर, गाल और गर्दन तक पर सुइयां लगी हुई हैं। अब एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर हर कोई चौंक गया है। वो किसी क्लिनिक में नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस का ये हाल कैसे हो गया? और उन्हें चेहरे पर इतनी सारी सुइयां क्यों घुसीं हैं? ये भी जान लेते हैं। दरअसल, घबराने जैसी कोई बात नहीं है। ये तो बस एक्ट्रेस एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। साइनस को ठीक करने के लिए ये बेस्ट थेरेपी होती है और ये एक नेचुरल रेमेडी है।

Shilpa Shetty

यह भी पढ़ें: जहां से मिली जिल्लत, उसी को बनाया जन्नत, ऐसे पूरी हुई शाहरुख खान की ‘मन्नत’

शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर क्यों लगीं सुइयां?

एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुद ही रिवील किया है कि साइनस की वजह से एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। आपको बता दें, इस ट्रीटमेंट से लोगों को दर्द और स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। अब एक्ट्रेस भी रिलीफ पाने के लिए इस ट्रीटमेंट का सहारा ले रही हैं। फिलहाल उनकी फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें