मंदिर में माथा टेकते वक्त Shilpa Shetty से हुई बड़ी भूल, यूजर्स ने लगाया 'ढकोसला' करने का आरोप

Shilpa Shetty at Siddhivinayak Temple: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मंदिर में माथा टेकने पर ट्रोल हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Shilpa Shetty at Siddhivinayak Temple

माथा टेकने पर ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Shilpa Shetty at Siddhivinayak Temple: कल का दिन यानी 22 जनवरी 2024 पूरे भारत के लिए बेहद खास रहा। कल अयोध्या के राम मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है। इसी के साथ हर एक भारतवासी का 500 साल का इंतजार भी खत्म हो गया है।

इस खास मौके पर हर कोई जितना उत्साहित था, उतना ही भावुक भी था। इस बीच अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी

दरअसल, कल क्या आम क्या खास, सभी भक्तिमय थे और मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे थे। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी बीते दिन सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकने के लिए गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवा रंग की साड़ी पहनी थी, जो बेहद खूबसूरत थी। बता दें कि जब शिल्पा मंदिर में माथा टेक रही थी, तो उन्होंने सिर झुकते समय अपनी साड़ी के पल्लू को आगे किया और उस पर सिर रखा।

Shilpa Shetty trolling

Shilpa Shetty trolling

यूजर्स कर रहे ट्रोल

मंदिर में माथा टेकते वक्त शिल्पा से बड़ी चूक हुई और अब वो ट्रोल हो रही है। यूजर्स इस बात पर जमकर एक्ट्रेस को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि माथा विद दुपट्टा, स्किन की रक्षा भी जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ढकोसला, तीसरे यूजर ने लिखा कि माथा जमीन पर टेका जाता है पल्लू पर नहीं। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि माथा टेकते वक्त साड़ी डालनी जरूरी थी?

Shilpa Shetty trolling

Shilpa Shetty trolling

अक्सर अपनी हरकतों से ट्रोल हो जाती हैं शिल्पा

इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब शिल्पा अपने किए को लेकर ट्रोल हो रही है। कई बार एक्ट्रेस अपनी हरकतों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ