Shilpa Shetty Crying In Latest Video: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। अब अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की वजह से भी उन्हें खूब लाइमलाइट मिलती है। इनका रिश्ता इतने मुश्किल वक्त में भी मजबूती से टिका रहा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पोर्नोग्राफी मामले में जेल में रहे राज की वजह से उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा फिर भी एक्ट्रेस मजबूत बन खड़ी रहीं। लेकिन अब अचानक पता नहीं ऐसा क्या हो गया जिसके बाद शिल्पा शेट्टी कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती हुई नज़र आईं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss से निकलते ही हसीनाओं में घिरे Vicky Jain, यूजर्स बोले ‘इसका तलाक पक्का है’
क्यों रोईं शिल्पा शेट्टी?
अब शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ताजा वीडियो में एक्ट्रेस दुनिया के सामने बिलख-बिलखकर रो रही हैं। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि वो इस तरह से मायूस नज़र आ रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। बता दें, रोते हुए वो ये गाना भी गुनगुना रही हैं कि ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगी।’ क्या ये एक्ट्रेस का कोई हिंट है? क्या उनके और राज कुंद्रा के बीच किसी तरह का तनाव चल रहा है? चलिए इस सवाल का भी जवाब दे देते हैं। दरअसल, ऐसा कुछ भी नहीं है, जब आप इस वीडियो को पूरा देखेंगे तो आपको भी समझ आ जाएगा कि आखिर मामला क्या है।
वायरल वीडियो में दिखा सच
बता दें, शिल्पा शेट्टी ने एक रील शेयर की है जिसमें वो पहले तो खूब रो रही हैं लेकिन फिर वो अचानक हैरान होने के एक्सप्रेशन्स देती हैं। कुछ ही सेकंड्स में एक्ट्रेस का मूड बदलता है और वो ‘चिकनी चमेली’ पर थिरकने लगती हैं। उदासी से वो सीधा आइटम नंबर पर स्विच कर जाती हैं। अब उनका ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस एक्ट्रेस को ऐसे देख खूब एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों के अंदर ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इसे शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘हां हां… मैं फिल्मी हूं!’
लोगों के कमेंट
अब इस पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘भाई मैं तो डर गया फिर समझ में आया लड़की इसी तरह धोखा देती है।’ एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘आज कल बहुत मस्ती में हैं दोनों मिया बीवी।’ एक ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान आज कल की देवी का कोई कहना नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘जोर का झटका धीरे से लगा।’ एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया है, ‘क्या मैम आपने तो हंसा-हंसा के मेरे पेट में दर्द करवा दिया। बस मुझे पता है कैसे अपनी हंसी कंट्रोल कर रहा हूं।’ बाकी सभी फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ कि है। वहीं,स्पेशल कमेंट तो शिप के पति राज कुंद्रा का है। जिन्होंने इस पोस्ट पर लिखा है, ‘सो यू!’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines