Shilpa Shetty at Salman Khan House: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ईडी के रडार पर हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त कदम उठाते हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है, जिसके बाद से शिल्पा का परिवार एक बार फिर से सुर्खियों से घिर गया है। हालांकि इसका एक्ट्रेस पर कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा है। जी हां, शिल्पा शेट्टी को इस वक्त अपनी फैमिली से ज्यादा सलमान खान की चिंता है और वो उनका हाल लेने के लिए भाईजान के घर पहुंची हैं।
गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची शिल्पा शेट्टी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिल्पा अपनी मां के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा के चेहरे पर जरा सी भी टेंशन नहीं है और वो बेहद कूल अंदाज में भाईजान से मिलने जा रही हैं। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि अपने परिवार की नहीं सलमान की चिंता है। दूसरे ने लिखा कि और ईडी मैडम के घर पहुंच गई। तीसरे यूजर ने लिखा कि पति क्यों साथ नहीं आए। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान के घर पर बीते रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया था।
Tiger का हाल लेने पहुंची शिल्पा
इस केस में पुलिस ने बेहद तेजी से जांच करते हुए दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। घटना के बाद कई सेलेब भाईजान का हाल लेने के लिए उनके घर गए। हालांकि सलमान ने सभी से अपील भी की कि कोई गैलेक्सी ना आए, जिससे किसी को कोई परेशानी ना हो। इस बीच अब शिल्पा शेट्टी भी टाइगर का हाल लेने के लिए उनके घर गई हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को मारने के लिए मिली थी इतने लाख की सुपारी, एडवांस में दी गई थी मोटी रकम
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
52 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines