Raj Kundra Shilpa Shetty Separation: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म UT69 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज होने के दूसरे ही दिन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। राज ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से फैंस परेशान हो गए हैं, उन्हें लग रहा है कि शिल्पा और राज अलग हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर Leo पर हुई नोटों की बरसात, Fukrey 3 समेत अन्य फिल्मों की हालत पस्त
आधी रात को किया ट्वीट
राज कुंद्रा का यह ट्वीट रात के करीब एक बजे का है, इस मुश्किल वक्त में हमें समय दें।’ इस ट्वीट के साथ ही राज ने हाथ जोड़ने और दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है। राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट में साफ-साफ चीजें नहीं लिखी हैं, जिससे पूरा माजरा तो समझ में नहीं आ रहा है, साथ ही अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
https://twitter.com/onlyrajkundra/status/1715087250151923993?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1715087250151923993%7Ctwgr%5Eb3a7546bddcb96ed3df4b5efeb41deef7f265321%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fshilpa-shetty-raj-kundra-got-separated-raj-kundra-shares-post-on-social-media-2518474
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
हालांकि यह राज कुंद्रा का यह अपनी फिल्म के लिए प्रमोशनल चाल भी हो सकती है। राज कुंद्रा के इस पोस्ट पर फैंस के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, अलग मतलब…तलाक? तो वहीं दूसरे ने लिखा, अपने मास्क के बारे में बात कर रहा होगा। वहीं एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में शिल्पा शेट्टी का भी नाम ले लिया। हालांकि सच क्या है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
आने वाली है फिल्म
राज कुंद्रा की फिल्म UT69 की बात करें तो इसमें उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई गई है। राज को पॉर्नोग्राफी मामले में जुलाई 2021 में अरेस्ट किया गया था। वह दो महीने जेल में रहे थे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines