हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'शर्मनाक हरकत…', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति; ऑर्गेनाइजर्स पर निकाला गुस्सा

Shilpa Rao Controversy: मशहूर सिंगर शिल्पा राव से जुड़ा विवाद चर्चाओं में बना हुआ है. लाइव परफॉर्मेंस के बीच सिंगर का माइक बंद करने की वजह से इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर सिंगर के फैंस भड़क गए हैं. वहीं अब सिंगर के पति ने भी अपनी भड़ास निकालते हुए पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
शिल्पा राव के सपोर्ट में आए पति रितेश (pic credit- instagram)

Shilpa Rao Controversy: बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. मुंबई में एक बड़े लाइव कॉन्सर्ट में जिस तरह का बर्ताव शिल्पा राव के साथ किया गया वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जब शिल्पा राव परफॉर्मेंस के बाद अपने फैंस का धन्यवाद कर रही थीं तो उस समय उनका माइक बंद कर दिया गया और दूसरे कलाकारों को स्टेज पर बुला लिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वहीं अब शिल्पा राव के पति रितेश कृष्णन ने भी इस विवाद पर बात करते हुए इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. चलिए जानते हैं शिल्पा राव के पति ने क्या कुछ कहा.

ऑर्गेनाइजर्स पर भड़के शिल्पा राव के पति

शिल्पा राव के पति ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पत्नी के साथ हुई बदसलूकी की कड़ी निंदा की है. रितेश ने पोस्ट में लिखा, ‘इस तरह अपनी पत्नी को बेइज्जत होते देखना मेरे लिए बेहद दर्दनाक था. उस समय बेहद गुस्सा आया लेकिन मैं बेबस था.’ इसके साथ ही रितेश ने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर भड़ास निकालते हुए कहा कि पूरी टीम अपनी गलतियां छिपाने में लगी है. तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं. किसी कलाकार को अपने फैंस को धन्यवाद करने के लिए 2 मिनट भी नहीं दिया गया. ये वाकई शर्मनाक हरकत है.

ऑर्गेनाइजर्स ने दी सफाई

वहीं बता दें इस विवाद पर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने कहा है कि शो तय समय से काफी पीछे चल रहा था. वेन्यू के कड़े नियमों को पालन करने के लिए ऐसा किया गया. वहीं इस सफाई से मामला और बिगड़ता नजर आया. सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और ऑर्गेनाइजर्स की हरकतों की कड़ी निंदा कर रहे हैं. साथ ही फैंस ने कहा है कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

विज्ञापन

क्या बोलीं शिल्पा राव?

शिल्पा राव ने भी इस विवाद पर बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक टुकड़ा टूट गया. इतनी खूबसूरत चीज का इस तरह हमसे छिन जाना बहुत तकलीफ देता है. लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी तुम नहीं रुके. जिस तरह तुम मेरा नाम पुकारते रहे, तुम्हारी आवाजों में जो प्यार था. मैं वह सब महसूस कर सकती थी. आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई. मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी. मैं तुमसे प्यार करती हूं मुंबई. हमेशा-हमेशा के लिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola