Shikhar Dhawan Gabbar Name Behind Reason: टीम इंडिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस वक्त इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जैसे ही शिखर धवन ने अपने रिटायरमेंट का फैसला लिया, तो हर कोई हैरान रह गया। जी हां, फैंस शिखर के रिटायरमेंट से मायूस तो हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन को ‘गब्बर’ क्यों कहा जाता है? अगर नहीं तो आइए बताते हैं…
‘गब्बर’ नाम कैसे पड़ा?
दरअसल, शिखर धवन का नाम ‘गब्बर’ ऐसे ही नहीं पड़ा। भले ही शिखर के दोस्तों ने उन्हें ये नाम दिया है, लेकिन इसकी पीछे की वजह भी बेहद खास है। अब भई ये तो सभी जानते हैं कि शिखर धवन टीम इंडिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं, तो जाहिर है कि मैदान पर उनका दबदबा भी होगा। बात तब कि है जब शिखर ने मैदान में अपना कदम रखा था। धीरे-धीरे धवन ने मैदान पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया।
फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा है कनेक्शन
इसके बाद जब शिखर घेरलू मैच में अपना जलवा दिखा रहे थे, तो दिल्ली के उनके दोस्तों ने उन्हें ‘गब्बर’ नाम से नवाजा। ‘गब्बर’ नाम की बात करें तो ये साल 1975 की बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ के महान खलनायक ‘गब्बर सिंह’ से जुड़ा है। फिल्म में ‘गब्बर’ का अपना एक अलग औहरा होता है और गब्बर एक ऐसा किरदार होता है, जो इंडियन सिनेमा के सबसे मैमोरेबल किरदारों में से एक है। ‘गब्बर’ हमेशा ही अपनी हर एक चीज के लिए फेमस रहे हैं।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज का नाम ‘गब्बर’
मैदान पर शिखर के जलवे को देखकर उनके साथियों ने उन्हें ‘गब्बर’ नाम दे दिया और कुछ लोगों को तो ये इतना पसंद आया कि शिखर के क्रिकेट के कारनामों की तुलना सिनेमाई आइकन से करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने एक बार तो खुद भी इस बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब मैं रणजी ट्रॉफी में खेल रहा था, तो उस वक्त कुछ ऐसा हुआ कि वहां ये नाम पॉपुलर हो गया।
कोच ने भी रख दिया नाम
शिखर ने बताया कि जब वो सिली पॉइंट पर बैठे थे और दूसरी टीम साझेदारी करती है, तो उस वक्त खिलाड़ी नीचे बैठ जाते हैं। उस वक्त मैं एकदम से चिल्ला दिया था कि ‘बहुत याराना है सुअर के बच्चों’, जिस पर सभी हंसते थे। उस वक्त हमारे कोच ने यहां से मेरा नाम गब्बर अनाउंस कर दिया और ये पॉपुलर हो गया।
यह भी पढ़ें- Matthew Perry की मौत के आरोपी डॉक्टर की डिमांड मंजूर, प्रैक्टिस के लिए माननी होगी शर्त
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines