कपड़े छोड़ ये क्या पहन आईं मशहूर एक्ट्रेस! सड़क पर टॉयलेट पेपर से इज्जत ढकने पर मजबूर हुआ शख्स

Sherlyn Chopra Toilet Paper Dress: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। एक्ट्रेस कुछ ऐसा पहनकर आ गई हैं जिसे देखकर सबकी आंखें खुली रह गई हैं। अब लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और उनके कपड़ों को उर्फी जावेद से कम्पेयर करते नजर आ रहे हैं।

Sherlyn Chopra Toilet Paper Dress

Sherlyn Chopra एक्सपेरिमेंट में Urfi Javed से भी निकलीं आगे

विज्ञापन

Sherlyn Chopra Toilet Paper Dress: पॉपुलर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों और बोल्ड बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद तो उर्फी जावेद (Urfi Javed) को भी शर्म आ जाएगी। अब शर्लिन चोपड़ा कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में उर्फी जावेद से भी आगे निकाल आई हैं। उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया है जिसके बाद पैपराजी भी उन्हें कैप्चर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

टॉयलेट पेपर लपेटे दिखीं शर्लिन चोपड़ा

इतना ही नहीं उनकी ड्रेस इतनी छोटी है कि चलती सड़क पर एक शख्स टॉयलेट पेपर से उनकी इज्जत ढकने पर मजबूर हो गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल, इस बार शर्लिन चोपड़ा घर से टॉयलेट पेपर बांधकर निकली हैं। एक्ट्रेस ने कपड़ों की जगह शरीर पर टॉयलेट पेपर लपेट लिया है। उनका ये नया करतब देखकर तो पूरी दुनिया हैरान है। ब्राउन बूट्स, आंखों पर व्हाइट गॉगल्स लगाकर एक्ट्रेस बॉडी पर टॉयलेट पेपर लपेट घूमती दिख रही हैं।

विज्ञापन

दोस्त ने यूं ढकी बीच सड़क पर इज्जत

अब उनका ये पागलपन देखकर हर कोई हैरान है। शर्लिन चोपड़ा ने इस टॉयलेट पेपर से अपने लिए एक बिकिनी टॉप और क्रॉप स्कर्ट बनाने की कोशिश की है। हवा में वो इसे लहराते हुए पोज दे रही हैं। इस ड्रेस में वो अपना हॉट फिगर भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में उनका एक दोस्त पैपराजी के सामने उन्हें पूरा टॉयलेट पेपर से कवर करता नजर आ रहा है जिसे वो अपनी पूरी ताकत से फाड़ देती हैं। उनकी ये रिवीलिंग ड्रेस अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है।

विज्ञापन

लोगों ने कर दिया ट्रोल

अब लोग शर्लिन चोपड़ा को उनकी इस पागलपंती के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘इसको भी इसकी ड्रेस की तरह ही फ्लश कर दो..!’ कोई बोला, ‘पागलों की कमी नहीं है।’ एक ने कहा, ‘इसको पागलखाने में एडमिट करवाओ।’ एक ने कहा, ‘बस इनकी ही कमी थी उर्फी जावेद बनने की।’ एक ने लिखा, ‘बारिश हो जाए तो मजा ही आ जाए पैप्स को।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘लेकिन इमरान हाशमी यहां क्या कर रहे हैं?’ एक ने कमेंट किया, ‘बांधकर फ्लश कर दो।’ एक ने कहा, ‘कुत्ते पीछे पड़ गए तो भागना मुश्किल हो जाएगा।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘ये क्या मम्मी बनी घूम रही है। एक तो है कार्टून ऊपर से ड्रेस भी ऐसी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ