Sherlyn Chopra Viral Video: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का एक वीडियो सामने आया है। अब वो वोट डालकर आई हैं और आते ही उन्होंने कुछ ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी है जिसके बाद अब वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है। इसमें वो पैपराजी से गपशप करते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने बातों-बातों में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद अब उन पर वोटिंग का मजाक उड़ाने का आरोप लग रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
शर्लिन चोपड़ा ने की अटपटी डिमांड
दरअसल, दिखाई दे रहा है कि शर्लिन चोपड़ा ब्लैक ब्रालेट टॉप और शॉर्ट्स में वोट देने आई थीं। उनका टॉप भी काफी अतरंगी नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन की ब्रेस्ट पर स्केलेटन के हाथों के निशान हैं। वहीं, एक्ट्रेस पैपराजी को देखकर दूर से ही अपनी स्याही वाली उंगली फ्लॉन्ट कर रही हैं। जैसे ही वो पैपराजी के सामने आती हैं वो मिडिल फिंगर दिखाते हुए कहती हैं ‘मुझे इस उंगली पर चाहिए था लेकिन निशान इंडेक्स फिंगर पर मिला। लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और मैंने इस उत्सव में भाग लिया है वोट देकर।’
उंगली को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
बता दें, शर्लिन चोपड़ा की मिडिल फिंगर पर स्याही की डिमांड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग उनकी इस हरकत पर भड़के हुए हैं और उन्हें बातें सुना रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया है, ‘इस घटिया औरत को वोट डालने किसने दिया?’ एक ने कहा, ‘इसका भी अलग ही चल रहा है माहौल।’ एक कमेंट आया, ‘मुझे इस उंगली पर चाहिए था, बहुत डार्क है।’ कोई बोला, ‘कैसे-कैसे लोग रहते हैं यार?’ कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर भी टिप्पणी की है। एक यूजर ने कहा, ‘कपड़े तो ढंग के पहन लेती।’
यह भी पढ़ें: ‘करीना की सलवार क्यों पहन ली?’, वीडियो वायरल होते ही Saif Ali Khan हुए बुरी तरह से ट्रोल
कपड़े देख लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
दूसरा बोला, ‘बाकी सब छोड़ो यह बताओ एक्स रे मशीन वहां लगी कैसे? एक्स रे देखो हाथों का क्या ही है।’ किसी ने एक्ट्रेस को बॉडी शेम देते हुए कहा, ‘भाई इसको कोई सलवार पहना दो मुझसे नहीं देखी जाती इसकी कुपोषित टंगे।’ कोई पूछता नजर आया, ‘इसको कपड़ो से एलर्जी क्यों होती है?’ बता दें, ये पहली बार नहीं है जब शर्लिन चोपड़ा अपने कपड़ों या बयान के चलते सुर्खियों में आई हों। उन्हें अक्सर ऐसी ही हरकतें करते हुए देखा जाता है। कुछ लोग तो शर्लिन को राखी 2.0 भी कहते हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
12 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
13 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
15 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
16 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
17 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
18 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
19 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines