Sherlyn Chopra Relationship: पॉपुलर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) वैसे तो अक्सर अपने बोल्ड अवतार और धावा बोल देने वाले बयानों को लेकर लोगों का अटेंशन ग्रैब करती हैं। लेकिन इस बार उनकी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, 40 साल की उम्र में भी शर्लिन कुंवारी हैं। वहीं, अब उनका पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें किसी ने रिश्ते में धोखा दे दिया है और वो अब नए पार्टनर की तलाश कर रही हैं।
किसने तोड़ा शर्लिन का दिल?
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी स्टोरीज शेयर करते हुए अपने दिल का हाल सुनाया है। अपनी पहली स्टोरी में उन्होंने प्यार में मिलने वाले धोखे की बात की है। उन्होंने लिखा, ‘अगर आप अपने पार्टनर पर चीट कर घर आते हैं, उनकी आंखों में देखते हैं और उनसे कहते हैं कि तुम उनसे प्यार करते हो, तो आप दुनिया के सबसे घटिया इंसान हो।’ इसके बाद उन्होंने धोखेबाज लोगों की फितरत के बारे में भी कुछ पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘धोखेबाज हमेशा चाहते हैं कि आप वफादार बने रहें जबकि वो खुद विश्वासघात करने में बिजी रहते हैं।’
कैसे टूटता है रिश्ता?
रिलेशनशिप कैसे बर्बाद होता है इस बारे में बात करते हुए भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। शर्लिन चोपड़ा ने अगले पोस्ट में लिखा, ‘रिश्तें कभी भी तीसरे इंसान की वजह से बर्बाद नहीं होते। वो बर्बाद होते हैं उस शख्स की वजह से जो रिलेशनशिप में होते हुए भी किसी तीसरे को आने देता है।’ अब उनके ये पोस्ट देखकर फैंस को भी लग रहा है कि किसी ने शर्लिन का पक्का दिल तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं वर्जिन हूं’, Aly Goni ने वर्जिनिटी पर उठे सवाल का दिया जवाब
शर्लिन चोपड़ा को चाहिए कैसा पार्टनर?
शर्लिन को पार्टनर में चाहिए कौन-सी खूबी?
वहीं, अब एक्ट्रेस को कैसा पार्टनर चाहिए और उसमें क्या खूबी होनी चाहिए शर्लिन ने इसका भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे एक सच्चा रिश्ता चाहिए। जिसमें न कोई झूठ हो, न माइंड गेम्स और न चीटिंग।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि उन्हें एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश है। अब क्या है ऐसा साथी मिलता है या नहीं ये तो आने वाले समय पर ही पता चल पाएगा।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines