Sherlyn Chopra Trolled: मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा लाइमलाइट में रहने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। कभी अपनी हरकतों की वजह से तो कभी अपने ऊटपटांग कपड़ों की वजह से शर्लिन आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं, इसके बावजूद उन्हें लोगों की परवाह नहीं रहती कि उनके बारे में कोई क्या कहता है या फिर क्या सोचता है? गर्मी के मौसम में अपने आधे-अधूरे कपड़ों की वजह से एक्ट्रेस फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब चर्चा में आईं तो आईं लेकिन यहां उन्होंने पैपराजी से जो कहा उसके लिए उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। दरअसल, उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शर्लिन बेहद छोटे कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
पैपराजी से बोलीं- ‘कपड़े उतार दो’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन चोपड़ा ने व्हाइट बेहद छोटा टॉप पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू रिप्ड जींस पहनी है। उनकी जींस काफी कटी-फटी सी है, जबकि टॉप भी बेहद छोटा जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा है। इन कपड़ों को पहने हाथ में ट्रॉली बैग लिए शर्लिन मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची हैं, जहां उन्हें पैपराजी ने देखते ही घेर लिया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा से उनके कपड़ों को लेकर जब पैपराजी ने सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘गर्मी बहुत है। अपनी कमीज उतार दो। उतार कर फेंक दो अपने कपड़े।’
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय संग डेब्यू, नहीं मिली पहचान, साउथ की एक फिल्म से बदली किस्मत; आज ये बच्ची सुपरस्टार, पहचाना?
यूजर्स ने एक्ट्रेस की लगाई लताड़
बस फिर क्या शर्लिन चोपड़ा को ये कहते देखकर ट्रोलर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारे अंदर ज्यादा गर्मी है लगता।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये खुद तो पहनती नहीं है और जो पहने हुए हैं, उन्हें उतारने के लिए कहती है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये फ्लाइट से कहीं जाती भी है, या फिर एयरपोर्ट सिर्फ तस्वीरें क्लिक कराने के लिए आती है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारे तुम्हारी तरह बेशर्म नहीं होते हैं।’ इस तरह से यूजर्स शर्लिन चोपड़ा को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
वोटिंग के दौरान दिखाई थी मिडिल फिंगर
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा का ये अजीबोगरीब लुक पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले उन्हें कई बार आधे-अधूरे कपड़ों में देखा जा चुका है। कुछ लोग तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शर्लिन को वोट डालने के दौरान मिडिल फिंगर दिखाने पर ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल, शर्लिन जब वोट डालकर बाहर आईं तो उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाई थी और कहा था कि उन्हें इस फिंगर से वोट देना था। उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines