Sherlyn Chopra on TROLLS: मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक शर्लिन को लेकर कुछ ना कुछ चर्चा होती ही रहती है। कई बार शर्लिन को उनके कपड़ों या फिर उनकी हरकतों की वजह से बेहद ट्रोल भी किया जाता है। एक्ट्रेस की लगातार ट्रोलिंग कई बार उनके फैंस को भी परेशान कर देती है। इस बीच अब शर्लिन ने खुद ट्रोलर्स को खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
शर्लिन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, शर्लिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शर्लिन ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि ये ट्रोल्स होते कौन हैं? वीडियो में शर्लिन ट्रोल्स को करारा जबाव देते हुए कहती हैं कि ये मेरा मैसेज है ट्रोल्स को कि क्या मिस्टर अंबानी आपको ट्रोल करना चाहेंगे? क्या ऐश्वर्या राय आपको ट्रोल करना चाहेंगी?
यूजर्स ने किया रिएक्ट
शर्लिन ने कहा कि ये ट्रोल्स होते कौन हैं? क्या किसी कंपनी के सीईओ या एमडी के पास इतना टाइम होता है कि वो आपको ट्रोल करें। अब आप समझ सकते हैं कि ये ट्रोल्स आखिरकार होते कौन हैं? और करते क्या हैं? अब शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस पर यूजर्स भी भी भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ट्रोल्स को शर्लिन का करारा जवाब
दरअसल, शर्लिन चोपड़ा को अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होते देखा जाता है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग समझ रहे हैं कि शर्लिन ने उनको ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। शर्लिन के इस वीडियो पर उनके चाहने वालों ने हर्ट और फायर इमोजी भी बनाए हैं। इसके साथ ही शर्लिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
दो दिन पहले एक्ट्रेस ने शेयर किया था पोस्ट
शर्लिन के हालिया पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और अपना वोटिंग साइन फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि क्या आपने मतदान किया। शर्लिन के इस पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है और जमकर कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: पाक एक्टर हुआ टीम इंडिया का दीवाना, कहा- दुनिया की ज्यादातर क्रिकेट टीमों…
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines