किसी की बाहों में आईं तो किसी को दिया चुम्मा, Sherlyn Chopra को हुआ प्रेम रोग?

Sherlyn Chopra Kissing Video: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट आया है। एक्ट्रेस ने अब रिवील किया है कि उन्हें प्यार हो गया है। इतना ही नहीं अब वो किसी को किस करते हुए भी नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं वो लड़का कौन है जिसके प्यार में शर्लिन चोपड़ा पड़ गई हैं।

Sherlyn Chopra Kissing Video

Sherlyn Chopra को हुआ प्यार? कैमरे के सामने कर डाला किस

विज्ञापन

Sherlyn Chopra Kissing Video: पॉपुलर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपनी बोल्डनेस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो जिस तरह के कपड़े पहनकर निकलती हैं उसे देख अच्छे-अच्छे शर्मा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। अब शर्लिन चोपड़ा के लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाका मचा रहे हैं। पर्पल आउटफिट में वो बेहद हॉट लग रही हैं। छोटे से ब्लाउज और धोती स्कर्ट में वो अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा ने किसे किया किस?

इतना ही नहीं एक वीडियो में तो शर्लिन चोपड़ा अब किसी की बाहों में भी नजर आ रही हैं। उन्हें एक लड़के ने अपनी बाहों में उठाया हुआ है और वो पैपराजी के सामने ही रोमांस कर रहे हैं। वैसे शर्लिन चोपड़ा ने तो किसी को कैमरे के सामने किस भी कर डाला है। एक लड़के को वो अब प्यार से किस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस जिस तरह से उस शख्स पर प्यार बरसा रही हैं फैंस भी वो देखकर चौंक गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो शख्स है कौन जिसके साथ शर्लिन इतनी कोजी हो रही हैं।

किसकी बाहों में खोईं एक्ट्रेस?

तो आपको बता दें, अब कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा ने जिसे चुम्मा दिया है वो शख्स न तो कोई सेलिब्रिटी है और न ही कोई अमीर बिजनेसमैन। बल्कि ये लड़का तो पैप्स की टोली का ही हिस्सा है। यानी एक्ट्रेस ने अब सबके सामने पैपराजी को ही किस किया है और उसी की गोद में घूमती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो एक और लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं। अब उनके ये वीडियो देख हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं वो तो बहकी-बहकी बातें भी कर रही हैं। उन्होंने खुद कहा है कि मुझे प्रेम रोग हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा को हुआ प्यार?

एक वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं दर्द में हूं, मुझे दर्द रहता है। सारा दिन तड़पती हूं, जाने क्या हुआ मुझको? कोई दे जवाब मुझको।’ इस शायरी के बाद एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें प्यार का रोग हो गया है। हालांकि, उन्हें प्यार किससे हुआ है और उनका ड्रीम बॉय कौन है अभी तक उसका खुलासा नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि जल्द ही एक्ट्रेस फैंस को उनके इस सवाल का भी जवाब दे देंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ