Sherlyn Chopra कर रहीं बेबी प्लानिंग, नाम तक सोच लिया, बोलीं- मैं अपने पहले बच्चे का जल्द...

Sherlyn Chopra On Her Baby Planning: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि वो बेबी प्लानिंग पर फोकस कर रही हैं। उन्हें जुड़वां बच्चे चाहिएं और उनके लिए एक्ट्रेस ने नाम तक सोच लिए हैं।

sherlyn chopra

Sherlyn Chopra On Her Baby Planning.

विज्ञापन

Sherlyn Chopra On Her Baby Planning: अपने बोल्ड अवतार की वजह से लाइमलाइट में रहने वालीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और ड्रामा क्वीन राखी सावंत के बीच झगड़े किसी से छिपे नहीं रहे हैं। हालांकि साल 2023 में दोनों ने अपनी लड़ाई को खत्म कर दिया था। हाल ही में जब शर्लिन से राखी और आदिल की लड़ाई पर बात की गई तो एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अब दोनों की नौटंकी से फर्क पड़ना बंद हो गया है। उनका फोकस बेबी प्लानिंग पर है। जल्द से जल्द वो मां बनना चाहती हैं। साथ ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए प्लान कर रही हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने ये सारी बात हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कही है।

बेबी प्लानिंग पर कर रहीं फोकस

शर्लिन चोपड़ा ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो इन दिनों खुद पर फोकस कर रही है। वो काफी बदली हुई इंसान हैं और किसी भी निगेटिव चीज का उनपर फर्क नहीं पड़ता है। शर्लिन ने कहा, ‘मैं जब अपने बच्चे का वेलकम करूंगी तो उसे साफ कहूंगी कि दुनिया की हर लड़ाई में फंसने की जरूरत नहीं है। लोग आपकी चुप्पी को कमजोरी मानते हैं लेकिन उन्हें दिखाने की जरूरत है कि आपको कानूनी समझ है। राखी और आदिल ने कानूनी दरवाजा खटखटाया है तो उन्हें इस बारे में समझ है कि वो क्या कर रहे।’

Advertisment

अपनी जर्नी पर की खुलकर बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आजकल लोग स्मार्ट हो चुके हैं और उन्हें पता होता है कि स्टार कब मीडिया की अटेंशन लेता है और कब ड्रामा करता है। मैं अपने बच्चे को इंडस्ट्री से जुड़ी हर चीज बताना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे मेरी प्लेबॉय छवि के बारे में सब कुछ जानें। मैं आज जो भी हूं और अपने स्ट्रगल की बदौलत हूं। मुझे इसपर गर्व है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने अपनी बॉलीवुड जर्नी में जो कुछ हासिल किया है उसे अपने बच्चों के साथ शेयर करना चाहूंगी। मैं अपनी जर्नी पर बिल्कुल शर्म नहीं करती।’ शर्लिन ने आगे कहा कि ‘मैं जुड़वा बच्चे चाहती हूं, एक लड़का और एक लड़की। मैंने दोनों के नाम पहले से सोच के रखे हैं।’

विज्ञापन

राखी-आदिल पर कही ये बात

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के झगड़े पर बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि ‘मुझे इन बातों से फर्क पड़ना बंद हो चुका है। मैं बस इतना चाहती हूं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं और वापस आकर लोगों को हसाएं। मैं चाहती हूं कि हमारे बीच में कोई लड़ाई नहीं हो।’

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ