Sherlyn Chopra: आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई ईद की मुबारक एक-दूसरे को दे रहा है। इस खास मौके पर बी-टाउन सेलेब्स से लेकर टीवी के सितारों ने भी सबको ईद की मुबारक दी। अब जब सब ईद के जश्न में डूबे हुए हैं तो भला शर्लिन चोपड़ा कहां पीछे रहने वाली थी। जी हां, ईद के खास मौके पर शर्लिन चोपड़ा ने बेहद खास तरह से अपनी ईद सेलिब्रेट की, जिसी झलक अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
शर्लिन चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाई ईद
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में शर्लिन गरीब बच्चों के साथ अपनी खुशी को सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खूब सारे बच्चे शर्लिन के चारों तरफ नजर आ रहे हैं।
बच्चों के साथ बेहद खुश दिखीं शर्लिन
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले शर्लिन सबको हग करती हैं और इसके बाद शर्लिन बच्चों को अपने हाथों से क्षीर देती नजर आती हैं। इसके बाद शर्लिन अपनी गोद में एक बच्चे के साथ खेलती भी नजर आती हैं। अब शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि बहुत अच्छा लग रहा है ये देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो, लेकिन इंसानियत हमेशा झलकती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपकी ड्रेस बहुत अच्छी लग रही है। एक और यूजर ने लिखा कि इस तरह के कोई ईद नहीं मनाता, लेकिन आपने बहुत अच्छा काम किया है। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स शर्लिन की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan ने ईद पर शेयर की सिंदूर लगी तस्वीर, वीडियो देख यूजर्स भी हुए हैरान
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines