Shera Father Funeral: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। आज 8 अगस्त को श्री सुंदर सिंह जॉली का अंतिम संस्कार है, जिसमें कई बड़े चेहरे पहुंचे हैं। शेरा के पिता को आखिरी विदाई देने के लिए सलमान खान के करीबी भी पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन श्री सुंदर सिंह जॉली को श्रद्धांजलि देने पहुंचा है।
श्री सुंदर सिंह जॉली का अंतिम संस्कार
सोशल मीडिया पर श्री सुंदर सिंह जॉली के अंतिम संस्कार से कई वीडियोज सामने आए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान के जिगरी दोस्त और मैनेजर शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट पहुंचे हैं। इसके अलावा सलमान खान के बेहद करीबी जीशान सिद्दीकी भी शेरा के पिता के फ्यूनरल में पहुंचे हैं। इसके अलावा एमएलए असलम शेख भी शेरा के पिता के आखिरी दर्शन करने पहुंचे हैं।
इमोशनल नजर आए शेरा
इंटरनेट पर जो वीडियोज सामने आ रही हैं, उनमें देखा जा सकता है कि शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ पहुंची हैं। सभी नम आखों से श्री सुंदर सिंह जॉली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इस दौरान श्री सुंदर सिंह जॉली का बेटा यानी शेरा भी बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। शेरा अपने बेटे के साथ पिता की अर्थी को कंधे पर ले जाते नजर आ रहे हैं।
मां के साथ नजर आए शेरा
इसके अलावा एक वीडियो में शेरा अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। शेरा और उनकी मां दोनों ही बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। यूजर्स भी कमेंट्स के जरिए श्री सुंदर सिंह जॉली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पिता के निधन से शेरा के सिर से पिता का साया उठ गया है। श्री सुंदर सिंह जॉली के अंतिम संस्कार के वीडियो को देखने के बाद किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
कैसे हुआ शेरा के पिता का निधन?
श्री सुंदर सिंह जॉली के निधन की वजह कैंसर है। कैंसर की वजह से शेरा के पिता का निधन हुआ है। 88 साल की उम्र में शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा कहा है। पिता के जाने के बाद शेरा अकेले रह गए हैं। हालांकि, उनका पूरा परिवार उनके साथ है, लेकिन पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें- पिता की अर्थी को कंधे पर ले जाते दिखे शेरा, Salman Khan के बॉडीगार्ड के चेहरे पर छलका दर्द
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
29 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines