हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटे की मौत पर छलका Heeramandi एक्टर का दर्द, Shekhar Suman बोले- मुझे इतना दर्द...

Shekhar Suman, Heeramandi: एक्टर शेखर सुमन ने दर्दभरे दिनों को याद करते हुए बताया कि एक टाइम ऐसा था जब उनका भगवान से भरोसा उठ गया था। एक्टर ने दर्दभरे दिनों के बारे में बातें शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Shekhar Suman, image credit- Google

Shekhar Suman, Heeramandi: हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में हर किसी ने बेहद कमाल का काम किया है। अब सीरीज के एक्टर शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में अपने सबसे गहरे दर्द को साझा किया है। जी हां, हीरामंडी एक्टर ने बताया कि कैसे 11 साल पहले वो टूट गए थे। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

मेरा बच्चा बहुत बीमार था- शेखर

हाल ही में एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने इस दर्द के बाते में बात करते हुए कहा कि मेरा बेटा बहुत बीमार था और मैं उसके लिए बस दुआ कर रहा था कि वो जल्दी ठीक हो जाए। कोई ऐसा चमत्कार हो जाए, जो उसे ठीक कर दे, लेकिन कुछ नहीं हुआ और मेरा बच्चा बहुत दर्द में था। दर्दभरे दिनों को याद करते हुए शेखर बोले कि एक दिन बहुत तेज बारिश हो रही थी और मेरा बच्चा दर्द झेल रहा था। तब मेरे पास एक डायरेक्टर का फोन आया था कि मैं शूटिंग पर आ जाऊं। सब जानते हुए भी उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए कहा।

मेरे बेटे ने मेरा हाथ पकड़ लिया

शेखर ने आगे कहा कि मैंने उन्हें मना किया और कहा कि मेरा बेटा बहुत बीमार हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि आप प्लीज आ जाइए नहीं तो मुझे बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा और मैं मना नहीं कर पाया। मैं जब शूटिंग के लिए निकल रहा था तो मेरे बच्चे ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा कि आज कहीं मत जाओ पाप, मैंने आयुष का हाथ थाम कर कहा कि बेटा परेशान नहीं हो, मैं बस कुछ ही देर में आ जाऊंगा। ये एक ऐसा पल है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।

विज्ञापन

भगवान से भरोसा उठ गया

इस इंटरव्यू में शेखर ने बताया कि अपने बेटे की मौत के बाद उनका भगवान से भरोसा उठ गया। उन्होंने बताया कि मैं टूट-सा गया था और मैंने घर का मंदिर भी बंद कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि मैंने सभी मुर्तियों को भी फेंक दिया था। उस समय मेरे दिमाग में बस ये था कि जिस भगवान ने मुझे इतना दर्द दिया है मैं कभी वापस उनके पास नहीं जाऊंगा।

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’ कहां गायब हो गए? दिल्ली पुलिस शो के कलाकारों से करेगी पूछताछ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola