Shekhar Suman: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन के रोल को खूब सराहा गया है। इसके बाद एक्टर ने 7 मई को बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में वापसी की। हालांकि अब एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, शेखर का कहना है कि वो राजनीति में नहीं रहना चाहते और वो इसे छोड़ देंगे। शेखर के इस बयान से खलबली-सी मच गई है। अभी तो एक्टर ने राजनीति में वापसी की थी, फिर इतनी जल्दी उन्होंने इसे छोड़ने की बात क्यों कही है? आइए आपको बताते हैं कि शेखर ने क्या-क्या कहा है?
राजनीतिक उथल-पुथल का हिस्सा नहीं बनना
हाल ही में न्यूज18 शोशा को शेखर ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं एक एक्टर हूं और वही रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ना तो किसी बहस में पड़ना चाहता और ना ही किसी राजनीतिक उथल-पुथल का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं कोई राजनेता भी नहीं हूं और इसलिए मैं पॉलिटिक्स में रहना भी नहीं चाहता। हालांकि अगर मैं इसमें हूं तो मैं राजनीति में रहकर वो करना चाहता हूं, जो मुझे करना है।
टाइम लीमिट भी सेट कर ली
हीरामंडी एक्टर ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि अगर मैं इसे नहीं कर पाया तो इसके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने खुद से एक वादा किया है अगर वो पूरा नहीं होता, तो मैं इसे छोड़ दूंगा और इसके लिए मैंने एक टाइम लीमिट भी सेट कर ली है। यहां आने का मेरा एक बहुत अहम कारण है और वो है सेवा करना और अगर यहां रहकर मैं वहीं नहीं कर पाऊंगा, तो मेरा यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। शेखर ने कहा कि मेरा मानना है कि जब आप पॉजिटिव सोच के साथ आते हैं, तो भगवान भी आपकी मदद करते हैं।
‘जुल्फीकार’ के किरदार से चर्चा में
बता दें कि इन दिनों शेखर सुमन, ‘जुल्फीकार’ के लिए चर्चा में बने हुए हैं। लोगों को एक्टर का काम बेहद पसंद आया और दर्शक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा शेखर ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग पर भी रिएक्शन दिया था। जी हां, इस पर उन्होंने कहा था कि शायद एसएलबी ने इसके बारे में नहीं सोचा होगा। शेखर ने कहा था कि शर्मिन सहगल एक यंग लड़की है और इस तरह की ट्रोलिंग उन्हें बर्बाद कर सकती है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी सहज होने के लिए कहा है। बता दें कि हीरामंडी में शर्मिन सहगल की एक्टिंग को लेकर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।
यह भी पढ़ें- पत्नी को दिया तलाक, इटली जाकर रचाई दूसरी शादी, हिंदी सिनेमा के इस चेहरे को पहचाना?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
9 mins agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
13 mins ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
1 hr agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
21 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines