Shekhar Suman Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड स्टार शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी है। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही वो फेमस एंकर और निर्माता-निर्देशक भी रहे हैं। अभिनेता जितने पॉपुलर अपने काम को लेकर हुए हैं उससे ज्यादा चर्चा में अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से रहे हैं। एक्टर ने सफलता की सीढ़ी तो चढ़ी लेकिन इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। अपने टैलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले बिहार के इस लाल का आज बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ जान लेते हैं। हां एक बात और उनकी लाइफ का एक ऐसा पेज भी है जिसमें सिर्फ और सिर्फ दुख है, जिसे सुन कमजोर दिल वाले आज भी भावुक हो जाते हैं।
डेब्यू फिल्म में रेखा संग दिए इंटीमेट सीन
शेखर सुमन वो एक्टर हैं जिन्होंने डेब्यू फिल्म में ही रेखा जैसी नामचीन अदाकारा संग काम किया। न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि जमकर इंटीमेट सीन भी दिए। इस फिल्म का नाम था ‘उत्सव;, जिससे शेखर रातों रात छा गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘संसार’, ‘अनुभव’, ‘एक से बढ़कर एक’, ‘अंदाज’, ‘चोर मचाए शोर’ और ‘अनजाने रिश्ते’ जैसी फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें: तगड़े झटके के बाद भी झुका नहीं Pushpa 2, दूसरे दिन भी तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड
बेटे की मौत से हुए बेहाल
शेखर सुमन की जिंदगी भी काफी चर्चाओं में रही है। क्या आपको पता है कि शेखर ने अपने 11 साल के बच्चे की मौत का गम भी झेला है। किसी के लिए ये सबसे बड़ा दुर्भाग्य होता है कि वो अपनी औलाद की अर्थी को कंधा दे। शेखर सुमन के बेटे आयुष को एक रेयर बीमारी थी, जिस वजह से सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
फिटनेस के लिए जाने जाते हैं शेखर
शेखर सुमन 64 साल की उम्र में भी इतने फिट हैं कि अपने से आधी उम्र के लड़कों को मात देते हैं। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज हीरा मंडी में भी काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इस सीरीज में शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने भी काम किया था। हालांकि बाप बेटे की जोड़ी दोस्त जैसी लग रही थी।
कोई कह ही नहीं सकता शेखर को देखकर की वो इतने बड़े बेटे के पिता हैं। वहीं अब शेखर ने अपनी लाइफ की दूसरी इनिंग चालू कर ली है और बीजेपी पार्टी में जुड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान को पछाड़ा! ‘Pushpa 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, देखें टॉप 8 की लिस्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines