Shekhar Ravjiani Big Revelation on Losing His Voice: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक माने जाने वाले शेखर रावजियानी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर के बारे में खुलासा किया। वो दौर था जब शेखर ने अपनी आवाज ही खो दी थी और अपनी फटी हुई आवाज से उन्हें नफरत होने लगी थी। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शेखर ने अपनी आवाज खोने वाले खुलासे के बाद हर किसी को चौंका दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
2 साल पहले शेखर ने खो दी थी आवाज
शेखर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैंने आज से पहले कभी इस बारे में बात नहीं की थी। दो साल पहले मेरी आवाज चली गई थी। ये बहुत डरावना अनुभव था। मुझे लगा कि शायद मैं अब कभी गा नहीं पाऊंगा। ये वाकई एक कठिन दौर था, क्योंकि मेरा परिवार भी बहुत चिंतित था और मुझे देखकर मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा था।’ शेखर ने ये भी बताया कि वो लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि क्या वो अपनी आवाज को वापस पा सकते हैं या नहीं।
कैलिफोर्निया में कराया इलाज
इस मुश्किल वक्त में शेखर ने अपनी आवाज को ठीक करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में डॉक्टर एरिन वॉल्श से मदद ली। कोविड के कारण शेखर का इलाज जूम कॉल के जरिए हुआ, लेकिन डॉक्टर की मदद से उन्होंने अपनी आवाज को सुधारने की दिशा में कुछ अहम कदम उठाए। शेखर ने बताया, “डॉ. एरिन से मुलाकात के बाद मुझे बहुत राहत मिली। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि आवाज जाने के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। मुझे पहले कभी ये महसूस नहीं हुआ था कि आवाज को ठीक करने का कोई रास्ता हो सकता है, लेकिन डॉ. एरिन की मदद से मेरा आत्मविश्वास वापस आया।’
दिक्कतों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी
शेखर ने आगे बताया, ‘मुझे याद है कि जब मैंने डॉक्टर से कहा कि मैं फिर से गाना चाहता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मैंने उनसे मदद की अपील की और वो बहुत समझदार थे। उन्होंने मुझे महसूस कराया कि मैं हार नहीं सकता। वो पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे ये एहसास दिलवाया कि आवाज चले जाना मेरे कंट्रोल में नहीं था।’ शेखर ने कहा कि कुछ हफ्तों की मेहनत के बाद उनकी आवाज धीरे-धीरे सही होने लगी।
आवाज में आ गया बदलाव
शेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब वो फिर से गाने की कोशिश करते थे, तो उनकी आवाज बहुत फटी हुई लगती थी। इस वजह से वो अपनी आवाज से नफ़रत करने लगे थे। लेकिन डॉक्टर की मदद और अपनी मेहनत से उन्होंने धीरे-धीरे अपनी आवाज को ठीक किया। शेखर ने कहा- ‘ये प्रक्रिया निरंतर चलती रही और कुछ हफ्तों में मेरी आवाज पूरी तरह से ठीक हो गई। ये एक्सपीरियंस मेरे लिए जीवन का एक अहम सबक था, जो मुझे हर दिन याद रहता है।’
यह भी पढ़ें: Ashneer Grover ने फिर दिखाया ‘दोगलापन’, Salman Khan से बेइज्जत होकर अकल आई ठिकाने
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines