Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर और रोहित धवन अभिनीत फिल्म भी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहजादा 2020 में आई तेलुगु फिल्म ‘अला’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। Ala में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ट्रेलर के साथ फुल कॉमेडी मूवी
यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में ‘लार्जर देन लाइफ’ जैसा एक्शन करते नजर आएंगे। इसकी झलक ट्रेलर में नजर आ रही है। ट्रेलर एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है। ‘शहजादा’ के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक जगह एसएस राजामौली का नाम भी लेते हुए नजर आते हैं।
कार्तिक ने ट्रेलर को ड्रॉप करते हुए लिखा, “शहजादा आ रहा है 10 फरवरी केवल थिएटर्स में। शहजादा में 32 वर्षीय अभिनेता, ‘बंटू’ के चरित्र को चित्रित करते हैं। वीडियो में, यह सामने आता है कि जबकि वह वास्तव में एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है, उसका पालन-पोषण एक मध्यम वर्गीय परिवार ने किया है।
जानें कैसा हैं ट्रेलर
ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि कार्तिक आर्यन एक शहजादे के रोल में हैं। ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के किरदार में कई शेड्स नजर आएंगे। ट्रेलर में भी वह कभी कॉमेडी करते तो कभी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘जब बात फैमिली पर आती है तो डिस्कशन नहीं, एक्शन करते हैं।’ इसी डायलॉग से फिल्म की कहानी का हिंट मिल गया है। कार्तिक आर्यन ‘शहजादा’ में अपने परिवार और उसकी आन-बान और शान को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
‘शहजादा’ 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी। जहां ‘शहजादा’ में परेश रावल, कार्तिक आर्यन के पिता के रोल में हैं, वहीं मनीषा कोइराला मां का रोल निभा रही हैं। वहीं कृति सेनन हमेशा की तरह एक ग्लैमरस रोल में हैं। ‘शहजादा’ में राजपाल यादव भी हैं। लेकिन क्या वह वैसा ही जलवा बॉक्स ऑफिस पर दिखा पाएंगे, जैसा अल्लू अर्जुन की ‘अला वैकुंठपुरमूलू’ ने दिखाया था, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines