Bigg Boss 18 Fight: ‘बिग बॉस 18‘ का बीती रात ही ग्रैंड प्रीमियर हुआ है। सलमना खान (Salman Khan) के शो में इस 19 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक तो गधा ही है। अभी इन लोगों को बिग बॉस के घर में आए 24 घंटे भी नहीं हुए और इनके झगड़े भी शुरू हो गए। ग्रैंड प्रीमियर जब खत्म हुआ था तभी ये देखने को मिल गया था कि अपकमिंग एपिसोड में तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) और रजत दलाल (Rajat Dalal) लड़ने वाले हैं। दोनों के बीच अतीत बातों को लेकर घर में तांडव होगा।
पहले ही दिन बिग बॉस के घर में हुआ तांडव
अभी तो लोग इस मसालेदार फाइट का इंतजार कर ही रहे थे। इसी बीच अब कलर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ‘बिग बॉस 18’ का एक नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस ताजे प्रोमो क्लिप में बिग बॉस के घर में एक और बड़ी कंट्रोवर्सी होती हुई नजर आ रही है। इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के पहले ही दिन एक बड़ा विवाद होगा। दरअसल, अब शो की एक कंटेस्टेंट को खुद के साथ रेसिज्म होने का अहसास हुआ है। इसके बाद जो हुआ वो घर का माहौल काफी गर्म कर गया।
चुम दरांग ने शहजादा पर लगाया रेसिज्म करने का आरोप
अब जो खुद को विक्टिम समझ रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि चुम दरांग (Chum Darang) हैं। आपको बता दें, फिल्म ‘बधाई दो’ में चुम एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ चुकी हैं। वो अरुणाचल प्रदेश से हैं और कई बार खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें अक्सर रेसिज्म का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग उन्हें कोरोना कहकर चिढ़ाते हैं। अब लेटेस्ट प्रोमो को देखकर लग रहा है कि शहजादा धामी (Shehzada Dhami) की एक बात ने उन्हें फिर से वही सब याद दिला दिया है। अब ये दोनों आमने-सामने आ गए हैं। खाने खाते-खाते डाइनिंग टेबल पर ही दोनों झगड़ पड़े।
यह भी पढ़ें: Singham Again के ट्रेलर में इन 9 डायलॉग्स ने मचाया धमाल, क्यों हिट हो सकती है फिल्म? मिला हिंट
क्या कार्ड प्ले कर रही हैं चुम दरांग?
दरअसल, शहजादा धामी चटनी को लेकर बात कर रहे हैं और वो चुम दरांग को कहते हैं, ‘ये तुम्हारे उधर की है ना।’ इस पर नाराजगी जताते हुए वो कहती हैं, ‘तुम्हारे उधर की है मतलब? मैं ऑफेंड हो गई हूं।’ इसके बाद चुम ने गुस्से में शहजादा धामी को गाली तक दे दी। ये सब सुनकर शहजादा को भी गुस्सा आ गया और वो उल्टा चुम दरांग पर आरोप लगाते हुए कहते हैं, ‘तुमने कार्ड प्ले करने की कोशिश की है।’ इसके बाद भी दोनों में जमकर बहस होती है। अब कौन सही है और कौन गलत ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
23 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines