हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

60 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे शहजाद खान? आमिर खान से की तुलना, बोले- अभी दो ऑप्शन बाकी हैं

आमिर खान की तीसरी शादी के बाद अभिनेता शहजाद खान से भी तीसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पास अभी दो ऑप्शन बाकी हैं.

विज्ञापन
अभिनेता शहजाद खान ने अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर मजाकिया अंदाज में बात की (Photo-ANI)

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता शहजाद खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता आमिर खान ने 60 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. इसके बाद शहजाद खान से भी उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि चर्चा शुरू हो गई. अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए शहजाद ने ANI से कहा, ‘मेरी भी दो बीवियां हैं. एक एक्स और एक प्रेजेंट. हम आमिर खान की सोच से आते हैं. अभी भी बहुत कुछ हो सकता है. मेरे पास दो ऑप्शन बाकी हैं.’ हालांकि, उन्होंने यह बात मजाक में कही थी.

शहजाद खान की पर्सनल लाइफ

शहजाद खान की पहली पत्नी रुकैया थीं. दोनों ने साल 1991 में शादी की थी. हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया. इसके बाद शहजाद ने साल 2008 में दूसरी शादी की. उनकी पहली शादी से एक बेटा फारिस खान है. वहीं, दूसरी शादी से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. शहजाद ने अपने पिता की शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने चार शादियां की थीं. पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे. इसके बावजूद उन्होंने यह बात छिपाकर दूसरी शादी कर ली. बाद में उन्होंने दो और महिलाओं से शादी की. शहजाद ने बताया कि उनके अपने पिता के साथ रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहे. अभिनेता के मुताबिक, उनके पिता को उनका कॉमेडी करना पसंद नहीं था. वह कहते थे कि मैंने विलेन बनकर जो नाम कमाया था, तुमने कॉमेडी करके उसे मिट्टी में मिला दिया.

विलेन के किरदार से मिली पहचान

शहजाद खान फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह ‘पुरानी हवेली’, ‘तिरंगा’ और ‘बरसात’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

आमिर खान की शादी भी चर्चा में

आमिर खान ने 60 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था. इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की. साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था. अब आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू की है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola