मॉडल से एक्ट्रेस बनी शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शहनाज की बातें होती रहती हैं। हालांकि, जब शहनाज पहली बार ऑडिशन के लिए गई थी तो उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था। इसके बारे में शहनाज ने खुद ही बताया है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। आइए जानते हैं कि शहनाज ने क्या कहा?
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो सामने आया है, जो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के एक इवेंट का है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मैं जब पहला म्यूजिक वीडियो कर रही थी, तो जब शूट पर गई, तो उस वक्त रिजेक्ट हो गई थी। मुझे बोला गया कि ये कौन-सी बच्ची लेकर आ गए हो। इसके साथ शूट नहीं करना, वापस भेज दो।
घर आकर रोई थीं शहनाज
शहनाज ने आगे कहा कि उस वक्त मैं घर आने के बाद बहुत रोई थी। मुझे बुरा लगा था कि मैं रिजेक्ट हो गई। उस टाइम मेरी मॉम ने कहा था कि तू रो क्यों रही है? तू देखना एक दिन तू सलमान खान की फिल्म में काम करेगी, वो बहुत दिन पहले की बात मुझे आज याद आ रही है कि सर ने मुझे आज मौका दिया है और सच में मां की बात सच हो गई।
सलमान खान को किया था ब्लॉक
गौरतलब है कि शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इतना ही नहीं बल्कि शहनाज ने खुद ही ये भी शेयर किया था कि उन्होंने सलमान खान को ब्लॉक कर दिया था। दरअसल, एक दिन उन्हें अनजाने नंबर से फोन आया था और वो अनजान नंबर से आए कॉल नहीं उठाती हैं, इसलिए उन्होंने सलमान के नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। हालांकि, बाद में जब किसी ने उन्हें बताया कि सलमान खान उन्हें फोन कर रहे हैं, तो उन्होंने अभिनेता के नंबर को अनब्लॉक कर दिया था।