Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने गाया 'मैनू इश्क तेरा ले डूबा', फैंस को आई सिद्धार्थ की याद

kajol

मुंबई: सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कला की कितनी धनी हैं, वो किसी से छिपा नहीं है। चुलबुले अंदाज के साथ-साथ वो अपनी मीठी आवाज के लिए भी फैंस के दिलों पर राज करती देखी जाती हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सना आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती देखी जाती थीं। पिछले दिनों उन्हें नेहा कक्कर और विशाल मिश्रा के गानों को अपने वर्जन में गाते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

अब एक बार फिर उन्होंने फैंस को ट्रीट दिया है। एक बार फिर उन्होंने अपनी आवाज में गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill singing video) शेयर किया, जिसमें वो माइक के सामने खड़ी हो सुनीधी चौहान का गाना ‘मैनू इश्क तेरा ले डूबा’ गाती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो (Shehnaaz Gill Video) में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

पोस्ट शेयर करने के कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और लाखों बार इसे देखा जा चुका है। कमेंट बॉक्स में हमेशा की तरह इस बार भी फैंस शहनाज गिल पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। किसी ने तारीफों के जरिए तो किसी ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया। वहीं कुछ लोगों को सना का ये अंदाज देख सिद्धार्थ शुक्ला की याद आई है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते भी शहनाज ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कबीर सिंह फिल्म से विशाल मिश्रा के गीत ‘कैसा हुआ’ को गाती नजर आईं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “यह मेरे फैंस के लिए है। विशेष बनाने के लिए धन्यवाद विशाल मिश्रा।” इसके बाद वो नेहा कक्कड़ के गाने को भी अपनी आवाज देती नजर आई थीं।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट पर बात करें तो, शहनाज़ सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगी, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी, आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल के साथ, जो कथित तौर पर सलमान के भाइयों की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ